add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चटगांव टेस्ट के हीरो कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट से बाहर करने के पीछे की वजह क्या है वजह?

सवाल उठता है कि पहले टेस्ट में 5 विकेट हॉल समेत कुल 8 विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की नौबत क्यों आई।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 22, 2022 11:32 AM IST

भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया और ये फैसला सभी को हैरान करने वाला रहा। दरअसल, टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के हीरो रहे कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनकी जगह 12 साल पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेलने वाले जयदेव उनादकट को टीम में जगह दी गई।

अब सवाल उठता है कि पहले टेस्ट में 5 विकेट हॉल समेत कुल 8 विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की नौबत क्यों आई। दरअसल, पहले मैच के हीरो कुलदीप यादव ने चटगांव में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए दूसरे टेस्ट में उनका खेलना तय माना जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे टेस्ट में टॉस के बाद कप्तान केएल राहुल ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के पीछे की वजह रणनीति बताया। केएल ने टॉस हारने के बाद कहा, “टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन वह टॉस हारकर निराश भी नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो पिच को देखकर समझ नहीं आ रहा है। कुछ घास है जो आप देख सकते हैं, लेकिन आमतौर पर यहां बल्लेबाजी करना अच्छा होता है। यहां आम तौर पर कुछ उछाल होता है और तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को कुछ मदद मिलती है।”

 

उन्होंने आगे कहा, “पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी और जल्दी विकेट लेने की जरूरत है। हमने एक बदलाव किया है। कुलदीप की जगह टीम में जयदेव उनादकट आए हैं। हमारे लिए कुलदीप को बाहर बैठाना मुश्किल फैसला था लेकिन यह उनादकट के लिए एक मौका है।”

कुलदीप यादव को बाहर करने के पीछे की वजह केएल राहुल ने जो बताई वो पिच से मेल नहीं खाती है क्योंकि यहां पिछले कुछ टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिली है। अब देखना होगा कि केएल राहुल का ये फैसला टीम इंडिया के हक में जाता है या उसके खिलाफ।