Asia Cup T20: वह शर्मनाक रिकॉर्ड जिसके पास भी नहीं जाना चाहेगा कोई बल्लेबाज, ये खिलाड़ी है टॉप पर
Asia Cup T20: वह शर्मनाक रिकॉर्ड जिसके पास भी नहीं जाना चाहेगा कोई बल्लेबाज, ये खिलाड़ी है टॉप पर
एशिया कप टी20 के आगाज से पहले एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड सामने आया है. जिसके आस-पास कोई भी बल्लेबाज नहीं आना चाहेगा.
Written by Saurav Kumar Last Updated on - August 16, 2025 9:16 PM IST
Asia Cup T20 Records: एशिया कप-2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. यूं तो टी20 फॉर्मेट चौके और छक्कों की बरसात के लिए जाना जाता है, लेकिन हम उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड है.
यह खिलाड़ी बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा हैं, जो तीन बार शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके. दिलचस्प बात यह है कि मुर्तजा तीनों बार एक ही संस्करण में बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मशरफे मुर्तजा ने एशिया कप-2016 में पांच मुकाबले खेले थे, जिसमें 22.80 की औसत के साथ कुल पांच विकेट अपने नाम किए. भले ही गेंदबाजी में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन बल्लेबाजी में यह क्रिकेटर कुछ खास नहीं कर सका.
मशरफे मुतर्जा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
मशरफे मुर्तजा पांचों पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 3.50 की औसत के साथ महज 14 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो ही चौके देखने को मिले.
टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में चरिथ असलंका, आसिफ अली, किंचित शाह, कुसल मेंडिस, हार्दिक पांड्या और दासुन शनाका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. यह खिलाड़ी दो-दो बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया का पहला मैच यूएई से होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है. टीम इंडिया ग्रुप चरण का अपना तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी.
ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग-चाइना और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.