- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Players should listen to their body, says Zaheer Khan and Rohit sharma on workload management
जहीर खान बोले, खिलाड़ी वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अपने शरीर की सुनें
टीम इंडिया को आईपीएल के तुरंत बाद विश्व कप खेलना है, जिसके कारण खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट चिंता का विषय बना हुआ है।
Published On Mar 19, 2019, 07:16 PM IST
Last UpdatedMar 19, 2019, 07:16 PM IST
Zaheer Khan (File Photo) @ AFP
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट विश्व कप के लिए जाने वाले संभावित भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वो वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर ‘शरीर की सुने’। इस साल आईपीएल का आयोजन 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से ठीक पहले हो रहा है और ऐसे में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी चर्चा हो रही है।
रोहित ने कहा, ‘‘यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हम पिछले तीन या चार साल से लगातार खेल रहे है। हमने एक के बाद एक टूर्नामेंटों में खेला है। यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि इस से वह कैसे निपटता है। आपको अपने शरीर के बारे में समझना चाहिये।’’
पढ़ें:- कोहली चालाक कप्तान नहीं, धोनी-रोहित से तुलना नहीं होनी चाहिए
रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियन की कमान संभालेंगे जबकि जहीर खान टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक की भूमिका में होंगे। भारतीय टीम के उपकप्तान ने कहा, ‘‘हां, विश्व कप हमारी प्राथमिकता है। आईपीएल दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से है। हम सब मिलकर हर चीज को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों के कार्यभार का ध्यान रखेंगे।’’
जहीर ने कहा कि यह खिलाड़ी पर भी निर्भर करता है कि वह अपने शरीर के बारे में सुने। ‘‘मुझे हमेशा लगा है कि यह खिलाड़ी का व्यक्तिगत फैसला होगा। आपको अपने शरीर की सुननी चाहिए और उसी हिसाब से खुद को ढालना चाहिए।’’
पढ़ें:- आरसीबी को पहला खिताब जिताने का दम रखते हैं ये पांच खिलाड़ी
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के कार्यभार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक के साथ यह समस्या पहली बार नहीं आयी है। वह इसे तीन-चार साल पहले भी झेल चुके हैं। वह गेंदबाजी में अपने फॉलोथ्रू पर काम कर रहा है।’’