- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Players will not be quarantined during the womens senior t20 trophy bio bubble protocol will remain intact bcci 5323926
महिला सीनियर टी20 ट्रॉफी के दौरान क्वारेंटीन में नहीं रहेंगे खिलाड़ी, बरकरार रहेगा बायो बबल प्रोटोकॉल
भारत के अधिकांश खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप टीम का हिस्सा थे, उनके घरेलू टी20 प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है.
Published On Apr 06, 2022, 08:57 PM IST
Last UpdatedApr 06, 2022, 08:57 PM IST
8 अप्रैल से छह अलग अलग वेन्यू पर खेली जानी वाली महिला सीनियर टी 20 ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों को अनिवार्य क्वारेंटीन से गुजरना नहीं होगा हालांकि एक बायो-बबल बनाए रखा जाएगा.
दो साल के अंतराल के बाद फरवरी-मार्च में हुई रणजी ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को पांच दिन के क्वारंटाइन से गुजरना पड़ा था. टूर्नामेंट का दूसरा चरण आईपीएल के बाद होगा.
पिछले कुछ महीनों में COVID के मामलों में आई भारी कमी के बाद, BCCI ने क्वारेंटीन प्रोटोकॉल को खत्म करने का फैसला किया है, लेकिन बायो-बबल हर वेन्यू पर होगा और नियमित तौर पर टेस्ट किए जाएंगे.
भारत के अधिकांश खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप टीम का हिस्सा थे, उनके घरेलू टी20 प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है.
राज्य इकाइयों को भेजे गए पत्र में, बीसीसीआई संचालन टीम ने लिखा, “कोई अनिवार्य क्वारेंटीन नहीं होगा, लेकिन बायो-बबल बनाए रखा जाएगा. सभी टीमें एक नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ अपने अपने वेन्यू पर पहुंचेंगी.”
BCCI के एक अधिकारी ने PTI को दिए गए COVID प्रोटोकॉल के बारे में बताया, “होटल के कमरे में क्वारेंटीन की छूट है. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का परीक्षण किया जाएगा. वो 15 अप्रैल को पहुंचते हैं और 18 को पहले मैच से पहले ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं.
अधिकारी ने कहा, “किसी भी तरह से, हम COVID के खिलाफ सावधानी को कम नहीं कर रहे हैं. क्वारेंटीन प्रोटोकॉल को लागत कारणों और वायरस की स्थिति के नियंत्रण में आने की वजह से हटा दिया गया है. किसी भी खिलाड़ी को होटल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.”
पांच एलीट पूल में छह-छह टीमें होंगी जबकि प्लेट ग्रुप में सात टीमें होंगी. मैच पांडिचेरी, त्रिवेंद्रम, राजकोट, मोहाली, रांची और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. नॉक आउट सूरत में खेला जाएगा.
बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, “हर मैदान तीन-तीन मैचों की मेजबानी करेगा. सुबह के दो मैच सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और शाम का मैच शाम 4.30 बजे से रोशनी में खेले जाएंगे.”