• Home
  • News
  • Playing All 3 Formats is a blessing says India All Rounder Washington Sundar

तीनों फॉर्मेट में खेलने पर वॉशिंगटन सुंदर ने दिया खूबसूरत जवाब, बोले यह तो वरदान ही है

वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. उनका कहना है कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना किस्मत की बात है. वह इसे बड़ी चुनौती नहीं मानते.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 15, 2026, 06:16 PM IST

Published On Apr 15, 2026, 06:16 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2026, 06:16 PM IST

Washington Sundar

Washington Sundar

यह विशेषज्ञता का दौर है. और ऐसे खिलाड़ी बहुत कम होते हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलें. क्रिकेट का कार्यक्रम इतना व्यस्त होता है कि हर खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना आसान नहीं. इसी वजह से भारत के हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर का मानना है कि क्रिकेट का कैलेंडर अति व्यस्त होने के कारण हर फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी अब बिरले होते हैं लेकिन इस जमात का हिस्सा बनना खूबसूरत वरदान है, बड़ी चुनौती नहीं.

भारत के लिए 2017 में पहली बार खेलने वाले सुंदर को करियर में कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है. वह हालांकि पिछले 18 महीने से भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए हर फॉर्मेट खेलना बड़ा वरदान है. हम सभी को पता है कि भारतीय टीम हमेशा किस तरह का क्रिकेट खेलती है.’ उन्होंने कहा , ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलता हूं. और आगे भी अपनी ओर से योगदान देकर भारत के लिए अधिक-से-अधिक मैच जीतने की कोशिश करता रहूंगा.’

सुंदर ने टी20 विश्व कप में कुछ ही मैच खेले लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा योगदान दिया है. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिये खेल रहे सुंदर ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है जिससे उन्हें विभिन्न प्रारूपों में नियमित मौके मिलते रहे हैं. उन्होंने कहा ,‘मुझे बहुत ज्यादा चुनौतियां नहीं दिखती. फिटनेस की बड़ी भूमिका है और आपको समझना होगा कि अलग अलग हालात में शरीर कैसे काम करता है.’

सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अधिक मौके मिलने लगे लेकिन छोटे फॉर्मेट में उन्हें बल्लेबाजी को निखारना पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘आपको अलग-अलग भूमिकाओं के लिए अलग तैयारी करनी पड़ती है और समझना होता है कि किस तरह के स्किल की जरूरत है और उसके हिसाब से काम करना पड़ता है.’ उन्हें साउथ अफ्रीका में अगले साल वनडे विश्व कप खेलने की उम्मीद है लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के लिए हर मैच जीतना है.

वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 29 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. बल्लेबाजी की बात करें तो इसमें उन्होंने क्रमश: 885, 372 और 265 रन बनाए हैं. वहीं विकेट लेने की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 36, वनडे में 29 और टी20 इंटरनेशनल में 51 विकेट लिए हैं.

वह 2017 से आईपीएल में खेल रहे हैं अभी तक 70 मैचों में वह 40 विकेट ले चुके हैं. और उन्होंने 609 रन बनाए हैं. इस सीजन में बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज ने 98 रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick