- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Playing ipl but not psl why james neesham responds to pakistan fan answer 4127217
जिमी नीशम पर पाक फैन ने दागा सवाल, पैसों के लिए PSL की जगह खेलते हो IPL, मिला ये जवाब
IPL 2020 में जेम्स नीशम किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे.
Published On Aug 31, 2020, 05:06 PM IST
Last UpdatedAug 31, 2020, 05:06 PM IST
IPL 2020 News Today: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (James Neesham) जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उतनी ही बेबाकी से वो सोशल मीडिया पर फैन्स के सवालों के जवाब देने के लिए जाने जाता हैं. आईपीएल (IPL 2020) शुरू होने में अब करीब तीन सप्ताह का वक्त बचा है. खिलाड़ी यूएई पहुंच गए हैं. जबकि विदेशी से आने वाले खिलाड़ियों के यूएई पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी बीच पाकिस्तान के एक फैन ने जेम्स नीशम से एक डेढ़ सवाल पूछ लिया.
पाकिस्तान के एक ट्विटर यूजर ने जेम्स नीशम से पूछा कि क्या वो आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से करताते क्यों हैं. आईपीएल आपको ज्यादा पैसा और प्रतिष्ठा देता है जिसके कारण आप आईपीएल को ही तरजीह देते हो.
Or because PSL is in the middle of our home summer? https://t.co/kab4La5vlX
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) August 31, 2020
नीशम चाहते तो इस सवाल का जवाब देने से बच सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. नशम ने जवाब में शालीनता के साथ लिखा, “पीएसएल का आयोजन न्यूजीलैंड के घरेलू गर्मियों के सीजन के दौरान टूर्नामेंट के दौरान होता है.”
इससे पहले जेम्स नीशम इंग्लैंड में बारिश के कारण बार-बार बाधित होने वाले क्रिकेट पर पूछे गए सवाल पर कह चुके हैं कि शायद इसीलिए अंग्रेजों ने पूरी दुनिया पर राज किया था ताकि वो क्रिकेट खेलने के लिए एक उपयुक्त जगह ढूंढ़ सकें.
जेम्स नीशम को किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन के लिए उनके बेस प्राइज 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. वो केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम में खेलते हुए नजर आएंगे.