add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ज्यादा टेस्ट मैच खेलने से प्रदर्शन में सुधार हो सकता है: बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक

भारत के खिलाफ इंदौर टेस्ट में बांग्लादेश टीम को एक पारी और 130 रन से हार का सामना करना पड़ा।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 17, 2019 10:05 AM IST

भारत से पहले टेस्ट में महज तीन दिन में हार का सामना करने वाले बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक (Mominul Haque) ने कहा कि टीम की स्थिति में सुधार के लिए और ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है।

मोमिनुल ने कहा, ‘‘हमें काफी टेस्ट मैच खेलने की जरूरत है। अगर आप देखेंगे तो पिछले सात महीने में हमने सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं। हम दूसरी टीमों की तरह टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं। मुझे लगता है यही बड़ा अंतर है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दो मैचों की सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश की दूसरी पारी को 213 रन पर समेट कर भारत ने पारी और 130 रन की जीत दर्ज की।

करारी हार पर बांग्‍लादेशी कोच का बड़ा बयान

कप्तान ने इस मौके पर कोच डोमिंगो (Domingo) के बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश को इस फॉर्मेचट में बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए भारतीय टीम की तरह सांस्कृतिक बदलाव की जरूरत है। डोमिंगों ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय टीम अब टेस्ट मैचों में घरेलू मैदान पर जीत के लिए अपने तेज गेंदबाजों पर भी निर्भर कर सकती है।

मोमिनुल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कोच ने जो कहा वो सही होगा। हम इस बारे में सीरीज खत्म होने के बाद चर्चा कर सकते हैं। हमें शायद तुरंत नतीजे नहीं मिले। टीम को दो-तीन साल में इसका फायदा होगा।’’