कुलदीप यादव बोले- टेस्ट क्रिकेट में मानसिकता बदलनी पड़ती है
कुलदीप ने इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में महज 9 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें वह विकेट लेने में असफल रहे।
Published On Sep 05, 2018, 10:51 AM IST
Last UpdatedSep 05, 2018, 10:51 AM IST
India bowler Kuldeep Yadav © Getty Images
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी-20 में शानदार सफलता मिला लेकिन एक मात्र में वह नाकाम रहे। कुलदीप ने इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में महज 9 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें वह विकेट लेने में असफल रहे।
इंग्लैंड के मुश्किल हालात और भारतीय टीम की खस्ता हाल बल्लेबाजी के बाद कुलदीप पर प्रदर्शन का दबाव थे लेकिन वह टीम को विकेट नहीं दिला पाए। नतीज एक मात्र टेस्ट के बाद ही उनकी टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई। फिलहाल वह बेंगलोर में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में खेल रहे हैं।
इंग्लैंड के मुश्किल हालात पर कुलदीप ने कहा- ”आपको अपनी मासिकता को बदलना पड़ता है जब आप टेस्ट क्रिकेट में खेलने जाते हैं। आपको काफी धैर्य रखना होता है। लंबे वक्त के बाद लाल गेंद का इस्तेमाल करना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं सफदे गेंद की क्रिकेट का अभ्यस्त हो चुका था फिर मुझे टेस्ट टीम में मौका मिला।”
टेस्ट क्रिकेट में ढलने पर कुलदीप ने कहा- वनडे और टी-20 क्रिकेट में आप बहुत सारी चीजों का प्रयोग करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में आपको अपनी लाइन और लेंथ ध्यान केंद्रित करना होता है।
कुलदीप ने बताया कि ”इंग्लैंड से लौटने से पहले मैंने कोच रवि शास्त्री और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से बात की थी। इंग्लैंड के हालात के मुताबिक एक स्पिनर की ही जरूरत थी। फिलहाल मैं ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेल रहा हूं जहां मेरे लिए मौका है। टीम से बाहर बैठने से मेरा कुछ फायदा नहीं होने वाला था।”