This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Shakib Al Hasan ने PM मोदी के नेतृत्व को बताया 'जबरदस्त', तारीफ में पढ़े कसीदे
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बांग्लादेश सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
Written by India.com Staff
Last Published on - March 26, 2021 3:20 PM IST

PM Narendra Modi Bangladesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद अपनी इस पहली विदेश यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
मोदी का बांग्लादेश दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब पड़ोसी देश शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी ‘‘मुजीब वर्ष’’, देश की आजादी के 50 साल का उत्सव और भारत-बांग्दलादेश संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर समारोह मना रहा है. प्रधानमंत्री ने इससे पहले वर्ष 2015 में बंगलादेश की यात्रा की थी.
पीएम मोदी ने इस दौरान बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन से मुलाकात की, जिसके बाद इस पूर्व कप्तान ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है.
Really honoured to meet PM Modi. I think his visit will be fruitful for both countries. Leadership he had shown for India is tremendous. I hope he’ll continue to help grow India in future & our relation with India will get better day by day: Bangladesh cricketer Shakib Al Hasan pic.twitter.com/zb16NnUmha
TRENDING NOW
— ANI (@ANI) March 26, 2021
शाकिब अल हसन ने कहा, “पीएम मोदी से मिलने के बाद सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे लगता है कि उनकी यात्रा दोनों देशों के लिए फलदायी होगी. भारत के लिए उन्होंने जो नेतृत्व दिखाया है, वह जबरदस्त है. उम्मीद है कि वह भविष्य में भारत-बांग्लादेश के संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद करते रहेंगे। भारत दिन पर दिन बेहतर होता जाएगा.”
