add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'मन की बात' में PM मोदी ने किया Mithali Raj का जिक्र, महिला क्रिकेट कप्तान बोलीं- थैंक्यू

मिताली राज ने हाल ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Updated on - March 28, 2021 7:37 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सफल खिलाड़ी मिताली राज (Mithlai Raj) ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसा करने वाली मिताली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. उनकी इस विशेष उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मिताली को अपने मासिक रेडियो क्रार्यक्रम ‘मन की बात’ में बधाई दी है.

मोदी ने इस रिकॉर्ड का जिक्र किया और उन्हें महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा, ‘भारत की क्रिकेटर मिताली राज का नया रिकॉर्ड. वह हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं. उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई. वनडे में सात हजार रन बनाने वाली भी वह अकेली अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोदी ने कहा, ‘महिला क्रिकेट के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत शानदार है. दो दशकों से ज्यादा के करियर में मिताली ने हजारों-लाखों को प्रेरित किया है. उनके कठोर परिश्रम और सफलता की कहानी, न सिर्फ महिला क्रिकेटरों, बल्कि, पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी एक प्रेरणा है.’

उन्होंने मार्च के महीने में मनाए जाने वाले महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा, ‘दिलचस्प है, इसी मार्च महीने में, जब हम महिला दिवस का जश्न मना रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने पदक और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

पीएम ने मिताली के इस रिकॉर्ड की तारीफ करने का श्रेय इंदौर की सौम्या को दिया, जिन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस खिलाड़ी की उपलब्धियों का जिक्र करने के लिए उनसे प्रार्थना की थी. मिताली ने अपनी प्रशंसा के बाद प्रधानमंत्री मोदी और सौम्या को धन्यवाद दिया है. उन्होंने अपने उन समर्थकों को भी धन्यवाद दिया, जो उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.