- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PM Narendra Modi meets Indian Women Cricket Team in New Delhi
पीएम नरेंद्र मोदी ने की भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात, टीम ने दिया खास तोहफा
इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची
Published On Jul 27, 2017, 09:21 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2017, 09:21 PM IST

इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चारों ओर वाहवाही हो रही है। देश लौटने के बाद से टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा जा रहा है साथ में सभी खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश भी हो रही है। गुरुवार को दिल्ली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम नरेंद्र से मिली जहां उनका पीएम ने सम्मान किया। पीएम ने वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए मिताली राज की पूरी टीम को बधाई दी। खास बात ये रही है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को खास तोहफा दिया।
Prime Minister Shri @narendramodi interacting with the Indian Women Cricket Team, in New Delhi. #WomenInBlue pic.twitter.com/1O6bNaBEW7
— BJP (@BJP4India) July 27, 2017
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने दूसरी खिलाड़ियों के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी को एक बल्ला भेंट किया जिसमें सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाई और साथ में उनसे बातचीत भी की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ी और पूरा सपोर्ट स्टाफ इस कार्यक्रम में मौजूद रहा।
Delighted to meet the proud skipper of a proud team, @M_Raj03. Congratulated her for her leadership and her game. pic.twitter.com/qIQlOjPmHu
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2017
ये भी पढ़ें-रेलवे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिया बड़ा ‘तोहफा’
बीसीसीआई और रेलवे ने भी दिया इनाम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर सदस्य को गुरुवार को 50 लाख रुपये का चेक दिया। बीसीसीआई ने दिल्ली में ताजमान सिंह होटल में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। खिलाड़ियों के अलावा टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 25-25 लाख रुपये का चेक दिया गया। गुरुवार को ही रेलवे ने भी भारतीय टीम में खेलने वाली अपनी 10 खिलाड़ियों को 13-13 लाख रुपये का चेक दिया। यही नहीं रेल मंत्री ने कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को रेलवे में गैजेटेड अफसर बनाने का ऐलान भी किया।