Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 6, 2026 10:45 PM IST

वैभव सूर्यवंशी (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के) ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को हरारे में फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया. भारत ने पिछली बार 2022 में वेस्टइंडीज में इंग्लैंड को हराकर ही खिताब जीता था. भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में आईसीसी अंडर-19 कप की ट्रॉफी जीती थी.
दसवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी के शतक से नौ विकेट पर 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में 311 रन पर ढेर हो गई. भारत की इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू के अलावा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित दिग्गज क्रिकेटर्स ने बधाई दी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मोदी ने टीम के असाधारण कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ पर जारी बयान के मुताबिक, आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 को रिकॉर्ड छठी बार जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. उन्होंने कहा, ‘‘ पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। मैं प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट और भी मजबूत होगा.
Heartiest congratulations to Team India on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 for the record sixth time! Remaining undefeated throughout the tournament, the team has done the nation proud with its dominant performance. I wish the talented young players a very bright…
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 6, 2026
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स पर लिखा, भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है. उन्होंने कहा, विश्व कप घर लाने वाले अंडर-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.
India’s cricketing talent shines!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारत के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘ हमारी युवा-शक्ति टीम का शानदार प्रदर्शन। विश्व चैंपियन बनने पर लड़कों को बधाई. उन्होंने सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘फाइनल में शानदार पारी खेलने के लिए बिहार के स्वर्णिम लड़के वैभव सूर्यवंशी को विशेष बधाई।’’
चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है ।
2008 में अंडर 19 खिताब जीत चुके कोहली ने एक्स पर लिखा, भारत की अंडर 19 टीम को फिर विश्व कप जीतने पर बधाई. आयुवर्ग क्रिकेट में हमारा दबदबा कायम है, पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई.
Congratulations to the U-19 Indian team for lifting the World Cup once again. Our domination in the age group cricket and beyond continues. Well done to the whole squad and the support staff. 👏🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2026
भारत के मुख्य कोच गंभीर ने कहा , तुम सभी पर गर्व है, भविष्य उज्ज्वल है, इंडिया अंडर 19.
Proud of you boys! The bright future is here! #IndiaU19 pic.twitter.com/scltL9F4Pu
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 6, 2026
वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा ,‘‘ चैम्पियंस । इस युवा टीम और इसके बेखौफ खेल पर गर्व है. पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई . उन्होंने आगे लिखा, आपके पास एक सूर्यवंशी है तो इस तरह का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन लाजमी है. शानदार प्रदर्शन वैभव.
Champions!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 6, 2026
So proud of this young group and the fearless cricket they played. Well done to the entire team, including coaches and support staff. Enjoy the moment!
When you have a Sooryavanshi, a timeless blockbuster is expected! Well done, Vaibhav! pic.twitter.com/wGXtwt55SS
भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने लिखा, प्रतिभा, निडरता और दृढता के साथ बेदाग प्रदर्शन. अंडर 19 टीम ने बता दिया कि वे क्या कर सकते हैं, जबर्दस्त आत्मविश्वास और कौशल का प्रदर्शन.
A flawless campaign powered by talent, fearlessness and audacity.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) February 6, 2026
The white ball game keeps on moving rapidly and this batch of under – 19’s have shown us how much more they are willing to push with bat.
Incredible confidence and skill to be able to do what this @BCCI under 19… pic.twitter.com/IFeoLyApvg
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, छठी बार U-19 वर्ल्ड कप विजेता, तुम लड़के बहुत छोटे हो फिर भी असाधारण हो, तुमने खुद को चैंपियन साबित किया और आज रात पूरे देश को गर्व महसूस कराया. सूर्यवंशी की खास तौर पर तारीफ करते हुए लिखा, वैभव का शानदार प्रदर्शन, क्या खास सोचकर उतरते हो, फाइनल में क्लास पारी.
6th time U-19 World Cup Winners!!🇮🇳 You boys are so young yet extraordinary⭐️ You’ve announced yourselves as champions and made the whole nation proud tonight 💙🥳 pic.twitter.com/XhHVVXelzE
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) February 6, 2026
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, यह कोई टीम नहीं है, यह भविष्य के सुपरस्टार्स की फैक्ट्री है, किसी भी मौके का कोई डर नहीं, बस पूरा दबदबा, हमारे क्रिकेट के सुनहरे भविष्य में आपका स्वागत है! हमारे लड़कों पर गर्व है!
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
