• Home
  • News
  • Police arrested Delhi player and his brother for attacking DDCA chief selector Amit Bhandari

अमित भंडारी पर हमले के मामले में दिल्‍ली के एक खिलाड़ी समेत दो गिरफ्तार

सोमवार दोपहर को सेंट स्‍टीफन के ग्राउंड में भंडारी पर 10 से 15 युवकों ने हमला कर दिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 12, 2019, 05:22 PM IST

Published On Feb 12, 2019, 05:22 PM IST

Last UpdatedFeb 12, 2019, 05:22 PM IST

Amit Bhandari @ ANI Photo

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में डीडीसीए के मुख्‍य चयनकर्ता अमित भंडारी पर हमले के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अनुज ढांढा नामक खिलाड़ी ने अंडर-23 टीम में चयन नहीं होने के कारण अपने भाई के साथ मिलकर अमित भंडारी की पिटाई की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्‍य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। सोमवार दोपहर को सेंट स्‍टीफन ग्राउंड में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

पढ़ें:- मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बोले, ‘अच्छा सिरदर्द हैं रिषभ पंत’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उत्‍तरी दिल्‍ली जिला पुलिस उपायुक्‍त नूपुर प्रसाद ने कहा, “दोपहर करीब सवा एक बजे सेंट स्‍टीफन ग्राउंड पर ट्रायल के दौरान अनुज ढांढा अमित भंडारी के पास आया। अनुज का सिलेक्‍शन टीम में नहीं हुआ था। उसने मुख्‍य चयनकर्ता अमित भंडारी से टीम में नहीं चुने जाने का कारण पूछा और उन्‍हें थप्‍पड़ मार दिया। जिसके बाद 10-15 लड़के वहां आ गए। सभी ने अमित भंडारी की बुरी तरह पिटाई कर दी।”

पढ़ें:- अजिंक्य रहाणे के लिए बंद नहीं हुए विश्व कप के दरवाजे

पीटीआई के मुताबिक नवंबर में अंडर-23 के ट्रायल के लिए 79 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई थी। अनुज ढांढा की बर्थ डेट 22 नवंबर 1995 है, जिसके कारण उन्‍हें बाहर किया गया। डीडीसीए के अध्‍यक्ष रजत शर्मा का कहना था कि उन्‍होंने इस मामले में दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर अ‍मूल पटनायक से भी बातचीत की है। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Editor's Pick