add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पूर्व भारतीय ओपनर और सेलेक्टर वीबी चंद्रशेखर ने की आत्महत्या : पुलिस

शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - August 16, 2019 12:25 PM IST

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण तनाव के चलते आत्महत्या की।

पढ़ें: हमेशा से कहता रहा हूं कि मैं व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए नहीं खेलता: लियोन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुरुवार को शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इस कर्जे के कारण काफी तनाव में थे।

चंद्रशेखर की तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में एक टीम ‘वीबी कांची वीरन्स’ थी, जिसका चौथा चरण गुरुवार को समाप्त हुआ।तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाए थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4,999 रन बनाए जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा।

पढ़ें: पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने स्टीव बकनर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय क्रिकेट जगत ने उनके निधन पर हैरानी व्यक्त की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रृद्धांजलि दी, ‘बीसीसीआई को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर अब दुनिया में नहीं हैं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।’