add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हैट्रिक मैन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशानका की पुलिस रिमांड बढ़ी

श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास में मदुशानका पहला अनुबंधित खिलाड़ी है जिसे ड्रग रखने के आरोप में रिमांड में भेजा गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - June 3, 2020 8:03 AM IST

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शेहान मदुशानका ने डेब्यू वनडे में हैट्रिक लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज वनडे इतिहास में पदार्पण मैच में हैट्रिक लेने वाला चौथा खिलाड़ी बना था। लेकिन अब यह खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से किसी और वजह से सुर्खियों में है।

25 साल के इस खिलाड़ी और उनके एक दोस्त को 23 मई को देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत पन्नाला में कथित तौर पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार मदुशानका की पुलिस रिमांड 9 जून तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मदुशानका के पास 2.7 ग्राम जबकि उनके दोस्त के पास 2.8 ग्राम हेरोइन मिली थी

डेली मिरर वेबसाइट की खबर के अनुसार पुलिस को मदुशानका के पास 2.7 ग्राम जबकि उनके दोस्त के पास 2.8 ग्राम हेरोइन मिली थी। इसके बाद कुलियापितिया के मजिस्ट्रेट ने इन दोनों को दो जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया था।

मंगलवार को आगे की जांच के लिए इनकी पुलिस रिमांड को नौ जून तक बढ़ा दिया गया है। श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास में मदुशानका पहला अनुबंधित खिलाड़ी है जिसे ड्रग रखने के आरोप में रिमांड में भेजा गया है।

मदुशानका ने इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ ही दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया था।