add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2026: ओपनिंग मैच से ठीक पहले आरसीबी को झटका, स्टार खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों से बाहर

आरसीबी के कोच ने कहा, उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है, हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 9, 2026 8:55 PM IST

महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और साल 2024 की चैंपियन आरसीबी के बीच मुकाबले से शुक्रवार को हुई. आरसीबी की टीम को मैच से ठीक पहले बड़ा झटका लगा, जब टीम की स्टार खिलाड़ी शुरुआती कुछ मैच से बाहर हो गई.

महिला प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में आरसीबी के लिए पूजा वस्त्राकर उपलब्ध नहीं हो पाएंगी. पूजा अनफिट हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कंधे में लगी चोट, शुरुआती कुछ मैचों से बाहर

पूजा वस्त्राकर की फिटनेस पर आरसीबी की हेड कोच मालोलन रंगराजन ने कहा कि उसके रिहैब में थोड़ी दिक्कत सामने आई है, उसे दिसंबर के तीसरे सप्ताह में डिस्चार्ज किया जाना था, वह अपने कंधे में लगी चोट के चलते वहां पर रिहैब के लिए गई थी, ठीक होने में उसे अभी कुछ और हफ्तों का समय लग सकता है, उसे हैमस्ट्रिंग की समस्या है,हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगी.

WPL 2026: जैकलीन और हनी सिंह ने ओपनिंग सेरेमनी में लगाए चार चांद, झूमने पर मजबूर हुए लोग

85 लाख में ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा था

पूजा वस्त्रकार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2026 के लिए हुई नीलामी में 85 लाख में खरीदा था. पूजा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं, वह भारतीय टीम की तरफ से 72 टी20 मैचों में 58 विकेट ले चुकी हैं, इंजरी की वजह से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रही हैं.

मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुकी हैं पूजा वस्त्राकर

भारत की स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही हैं. मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैचों में वह 126 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट ले चुकी हैं.