ताज सिटी में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ

आगरा में भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राष्ट्रीय चयनकर्ता हेमलता काला का जोरदार स्वागत किया गया।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 29, 2017, 11:46 AM IST

Published On Jul 29, 2017, 11:46 AM IST

Last UpdatedJul 29, 2017, 11:46 AM IST

दीप्ति शर्मा, पूनम यादव के साथ चयनकर्ता हेमलता काला  © IANS
दीप्ति शर्मा, पूनम यादव के साथ चयनकर्ता हेमलता काला © IANS

ताज सिटी आगरा के खेल प्रेमियों ने शुक्रवार को आईसीसी महिला विश्व कप का अभियान खत्म कर घर लौटी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राष्ट्रीय चयनकर्ता हेमलता काला का जोरदार स्वागत किया।सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर कप जीतने से चूक गया लेकिन इस विश्व कप के बाद भारत में महिला क्रिकेट की प्रसिद्धि काफी बढ़ी है।

दीप्ति, पूनम और हेमलता को शुक्रवार को खुले वाहन में भगवान टाकिज से एकलव्य स्टेडियम तक ले जाया गया। आठ किलोमीटर के इस रास्ते में उनके साथ उनके दोस्त, परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में इन तीनों का स्वागत किया गया और महिला क्रिकेट में दिए गए योगदान की सराहना की गई। [ये भी पढ़ें: मिताली राज को सम्मानित करेगी तेंलगाना सरकार]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूनम ने कहा कि वह मिताली राज और झूलन गोस्वामी के लिए विश्व कप खिताब जीतना चाहती थी। दोनों ही दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों का ये आखिरी विश्व होगा, मैच के बाद मिताली ने ये जरूर कहा कि वह जब तक फिट हैं तब तक क्रिकेट खेलती रहेंगे लेकिन उनके लिए अगला विश्व कप खेलना मुमकिन नहीं है। फाइनल मैच खेलने के बाद स्वदेश लौटी टीम इंडिया का छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी शानदार स्वागत किया गया था।

Editor's Pick