- Home
- News
- Poonam yadav is the only indian in icc t20 women world cup xi shefali verma 12th player 3965304
ICC WT20WC Team of the Tournament : शेफाली वर्मा को नहीं मिली विश्व कप प्लेइंग इलेवन में जगह
विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम से सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों को जगह मिली।
Published On Mar 09, 2020, 01:37 PM IST
Last UpdatedMar 09, 2020, 01:37 PM IST
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को मिली खिताबी जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने विश्व कप की टीम ऑफ टूर्नामेंट का ऐलान किया है। विश्व कप इलेवन में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी- पूनम यादव (Poonam Yadav), शामिल हैं। वहीं युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।
भारतीय स्पिनर पूनम ने टूर्नामेंट में 11.90 के औसत से कुल 10 विकेट लिए हैं। वहीं शेफाली ने 158.25के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में ये दोनों ही खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं।
आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी विजेजा ऑस्ट्रेलिया टीम के हैं। कप्तान मेग लेनिंग के अलावा एलिसा हेली, बेथ मूनी, जेन जोनासन और मेगन शुट को जगह मिली है। शुट ने भारत के खिलाफ फाइनल में मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए चार बड़े विकेट हासिल किए थे।
फाइनल में एकतरफा हार के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल
ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड टीम से चार खिलाड़ी-नैट स्कीवर, हीदर नाइट, सोफी एसलेस्टन, आन्या श्रुबसोल को टीम में शामिल किया गया है। लाउरा वूल्वारड्ट एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं।
इयान बिशप, अंजुम चोपड़ा और लिसा स्टालेकर, पत्रकार राफ निकोल्सन और आईसीसी प्रतिनिधि होली कोल्वीन की सैलेक्शन समिति ने इन खिलाड़ियों का चयन किया।
बल्लेबाजी क्रम में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की टीम : एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), नेट स्किवेर (इंग्लैंड), हीथर नाइट (इंग्लैंड), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), लौरा वोल्वाट (दक्षिण अफ्रीका), जेस जोनासन (ऑस्ट्रेलिया), सोफी एसेलेस्टोन (इंग्लैंड), आन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड), मेगन शुट (ऑस्ट्रेलिया), पूनम यादव (भारत)।
12वां खिलाड़ी : शेफाली वर्मा (भारत)