- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Poonam yadav wanted my googly to be quicker for batsman to have less time to play 3974950
बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए अपनी गुगली को तेज किया : पूनम यादव
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दौरान पूनम यादव भारत की सबसे सफल गेंदबाज थी।
Published On Mar 19, 2020, 04:35 PM IST
Last UpdatedMar 19, 2020, 04:35 PM IST
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में स्पिनर पूनम यादव की शानदार गुगली की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था। हालांकि भारत फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हारकर खिताब जीतने से चूक गई लेकिन यादव की गेंदबाजी की काफी तारीफ हुई थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आगरा की इस खिलाड़ी ने अपनी गुगली गेंद के बारे में बात की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग मैच में 19 रन देकर चार विकेट लेने के बारे में पूनम ने कहा, “मैं पिछले तीन-चार सालों से अपनी गुगली पर काम कर रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मैंने सबसे पहले साल 2017 में इसे श्रीलंका के खिलाफ इस्तेमाल किया था। ऑस्ट्रेलिया एक अच्छी टीम है। वो गेंदबाजों को पढ़ते हैं। मुझे चिंता थी कि वो मुझे पढ़ लेंगे और फिर शॉट खेलेंगे। मैं गुगली को और तेज और सटीक बनाना चाहता थी। मैंने इस पर काम किया। पहले बल्लेबाजों को मेरी गेंद को बैकफुट पर खेलने के लिए काफी समय मिल जाता था।”
टीम इंडिया से बाहर बैठे खिलाड़ी भी मुझसे ज्यादा प्रतिभाशाली: मार्कस स्टोइनिस
भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने चारों लीग स्टेज मैच जीतने के बाद फाइनल में पहुंची लेकिन मेलबर्न में खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह पिछड़ गई। हालांकि पूनम नहीं मानती कि टीम इंडिया कहीं पर भी पिछड़ी थी।
उन्होंने कहा, “मैं ये नहीं कहूंगी कि हम पिछड़ गए थे। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। हम केवल एक मैच में अच्छा नहीं खेल पाए। जो टीम उस दिन अच्छा खेली वो जीती। टी20 क्रिकेट में, एक ओवर या एक खिलाड़ी खेल बदल सकता है।”