×

घटिया सुविधाओं के कारण वेस्टइंडीज में क्रिकेट का बुरा हाल : ब्रैंडन नैश

वेस्टइंडीज में सुविधाओं का स्तर गिरा है जिसका असर खेल पर पड़ा है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 20, 2015 3:27 PM IST

ब्रैंडन नैश© Getty Images
ब्रैंडन नैश© Getty Images

मेलबर्न| वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व उपकप्तान 38 वर्षीय ब्रैंडन नैश का मानना है कि घटिया सुविधाओं के कारण वेस्टइंडीज में क्रिकेट का  बुरा हाल है। समाचार एजेंसी सीएमसी ने नैश के हवाले के लिखा है कि वेस्टइंडीज में सुविधाओं का स्तर गिरा है जिसका असर खेल पर पड़ा है। इसी कारण क्रिकेट की हालत देश में खराब है। उन्होंने कहा, “2007 विश्व कप में बेहतर सुविधाओं के लिए बहुत पैसा लगाया गया था।” उन्होंने आगे कहा,”जो भी हो रहा है वह अच्छी सुविधाएं ना मिलने के कारण ही हो रहा है। घरेलू क्रिकेट में भी सुविधाएं नहीं हैं और मुझे नहीं लगता के हालात जल्द सुधरेंगे। ” उन्होंने वेस्टइंड़ीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच मतभेदों की भी इसका कारण बताया और कहा,”मैं दो-तीन साल से बाहर हूं लेकिन बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच में विश्वास नहीं है। ” ये भी पढ़े: वेस्टइंडीज का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन : ब्रेथवेट

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब केन्ट से चार साल तक जुड़े रहने के बाद नैश का कहना है कि वह अभी भी वेस्टइंडीज के लिए खेलने को तैयार हैं, उन्होंने कहा, “मैं अभी भी मौका मिलने पर टीम के लिए खेल सकता हूं। मैं काफी समय से काउंटी क्रिकेट खेल रहा हूं।”
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 टेस्ट मैच क्रिकेट में 1103 रन बनाए है और 9 एकदिवसीय मैचों में 104 रन बनाए है। इसके साथ ही साथ ये बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज भी है इन्होंने 21 टेस्ट मैच में 2 विकेट तथा 9 एकदिवसीय मैच में 5 विकेट भी लिए है। ये भी पढ़े:पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर टी-20 विश्व कप की संभावित टीम में

TRENDING NOW