- Home
- News
- Pop singer rihanna tweets on farmer protest pragyan ojha reacts we do not need an outsider 4378287
किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर Rihanna ने किया ट्वीट, पूर्व क्रिकेटर Pragyan Ojha ने सिखाया पाठ
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था. इस पर प्रज्ञान ओझा ने जवाब देते हुए कहा कि बाहरी लोगों की जरूरत नहीं है.
Published On Feb 03, 2021, 10:52 AM IST
Last UpdatedFeb 03, 2021, 10:52 AM IST
प्रज्ञान ओझा @ICCTwitter, रिहाना @Twitter
बीते 2 महीने से ज्यादा समय से देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब दुनिया के कई सिलेब्रिटीज भी अपना समर्थन दे रहे हैं. दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने भी किसान आंदोलन के समर्थन पर एक ट्वीट किया. यह बात पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को नागवार गुजरी और उन्होंने रिहाना के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें सही नसीहत दे दी. ओझा ने रिहाना को कहा कि उन्हें हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहीं हैं. देश को अपने किसानों पर गर्व है और हम जल्दी ही उनके मुद्दों का हल ढूंढ लेंगे.
बारबाडोस में जन्मी 32 वर्षीय रिहाना ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए भारत में हो रहे किसान आंदोलन पर वैश्विक ध्यान खींचने के मकसद से यह ट्वीट किया था. इस पर ओझा ने अपना रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘मेरा देश अपने किसानों पर गर्व करता है और यह बखूबी जानता है कि वे कितने जरूरी हैं, मुझे भरोसा है कि इसे जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा. हमें किसी बाहरी की जरूरत नहीं है, जो हमारे राष्ट्रीय मामलों में रुचि दिखाए, जिनसे उसका कोई लेना-देना नहीं है.’
My country is proud of our farmers and knows how important they are, I trust it will be addressed soon. We don’t need an outsider poking her nose in our internal matters!
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 2, 2021
रिहाना ने अपने ट्वीट में सीएनएन का एक आर्टिकल का लिंक शेयर किया था, जिसमें हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक और पुलिस और किसानों के बीच हिंसा की खबरों का जिक्र था. इस लिंक के साथ रिहाना ने लिखा, ‘हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके अलावा रिहाना ने अपने एक अन्य ट्वीट में मयांमार में चल रहे राजनीतिक संकट पर भी अपना ट्वीट किया था.
34 वर्षीय ओझा ने 2008 से 2013 तक भारत के लिए 18 टेस्ट, 24 वनडे और 6 T20i मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम कुल 144 विकेट हैं.
It would be an honour to interview you @panjabradio_ @AsianFXRadio on my show "The Full Monty" this Saturday to talk about farmers issues in India #farmersrprotest #IndianFarmersRevolution2020
— Monty Panesar (@zkp_scroll) February 2, 2021
इस बीच भारतीय मूल के इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने रिहाना का स्वागत किया है. उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम में रिहाना का इंटरव्यू करने की जानकारी दी है. इस शनिवार मोंटी इस पॉप सिंगर से अपने रेडियो कार्यक्रम ‘द फुल मोंटी’ में उनका इंटरव्यू करेंगे, जिसमें वह भारतीय किसानों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.