दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतना आसान नहीं था : दिमुथ करुणारत्‍ने

श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 23, 2019, 06:14 PM IST

Published On Feb 23, 2019, 06:14 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2019, 06:14 PM IST

Dimuth Karunaratne @ GETTY IMAGE(File photo)

दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीत से गदगद श्रीलंका के कप्‍तान दिमुथ करुणारत्‍ने ने कहा है कि मेजबान टीम के खिलाफ उसके घर में हराना आसान काम नहीं था।

पढ़ें: श्रीलंका की ऐतिहासिक टेस्‍ट सीरीज जीत पर दिग्‍गजों ने दी बधाई

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से शिकस्‍त दी। इससे पहले मेहमान टीम ने पहले टेस्‍ट में एक विकेट से जीत दर्ज की थी।

टेस्‍ट सीरीज जीत के बाद दिमुथ करुणारत्‍ने ने कहा, ‘ वास्‍तव में बहुत खुशी हो रही है। दक्षिण अफ्रीका में आकर सीरीज जीतना आसान नहीं है। इसके पीछे कठिन मेहनत है। हमने वास्‍तव में अच्‍छा खेला। हमने खेल का लुत्‍फ उठाया और इतिहास रचा। मुझे लगता है कि न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया दौरा वास्‍तव में हमारे लिए मुश्किल रहा। हमने इन दौरों से काफी कुछ सीखा। टीम और खुद के लिए खिलाड़ी अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहते थे।’

पढ़ें: श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका का किया क्लीन स्वीप

श्रीलंका की ओर से दूसरे टेस्‍ट की दूसरी पारी में कुसल मेंडिस ने नाबाद 84 और ओशादा फर्नांडो ने नाबाद 75 रन बनाए। मेंडिस को मैन ऑफ द मैच जबकि कुसल परेरा को मैन ऑफ सीरीज चुना गया।

कुसल परेरा ने पहले टेस्‍ट मैच में नाबाद 153 रन की मैच विजेता पारी खेली थी।

Editor's Pick