श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका का किया क्लीन स्वीप

सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच श्रीलंका ने 1 विकेट से अपने नाम किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 23, 2019, 03:40 PM IST

Published On Feb 23, 2019, 03:40 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2019, 03:40 PM IST

kusal mendis @ians

कुसल मेंडिस (नाबाद 84) और ओशादा फर्नांडो (नाबाद75) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्‍ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

पढ़ें: विश्व कप से पहले आईपीएल की बुरी आदतों से बचना होगा: विराट कोहली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेजबान दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 197 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेहमान श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट पर विजयी रन हासिल कर लिया।

पढ़ें: Video: आईपीएल से पहले रिषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को दी चुनौती

श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआती अच्‍छी नहीं रही। कुल स्‍कोर में अभी 34 रन ही जुड़े थे कि उसके दोनों ओपनर दिमुथ करुणारत्‍ने (19) और लाहिरू थिरिमाने (10) पवेलियन लौट चुके थे।

दो विकेट जल्‍दी-जल्‍दी गिरने के बाद फर्नांडो और मेंडिस ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट पर 163 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिलाई। मेंडिस ने 110 गेंदों पर 13 चौके लगाए जबकि ओशादा ने 106 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्‍का लगाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगीसो रबाडा और ओलिवर ने 1-1 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 222 रन बनाए थे। उसने श्रीलंका की पहली पारी 154 रन पर समेटकर 68 रन की बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 128 रन पर सिमट गई थी। श्रीलंका ने सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच एक विकेट से जीता था।

Editor's Pick