प्रैक्टिस मैच: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेफाली पर होगी निगाहें

पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को सूरत के लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और दूसरा मैच रविवार को होगा

Edited By : Press Trust of India |Sep 19, 2019, 03:18 PM IST

Published On Sep 19, 2019, 03:18 PM IST

Last UpdatedSep 19, 2019, 03:18 PM IST

Shafali Verma @BCCI (file image)

भारत की टी-20 टीम में चुनी गईं युवा शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें लगी होंगी जब बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम शुक्रवार को अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से भिड़ेगी।

पढ़ें: मैं हमेशा टीम की जरूरतों के बारे में सोचता हूं : कोहली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंद्रह साल की शेफाली को इस साल उम्र वर्ग की प्रतियोगिताओं और महिला टी-20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया।

अगर अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो हरियाणा की शेफाली इस अभ्यास मैच का पूरा इस्तेमाल कर रन जुटाना चाहेंगी।

पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को सूरत के लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और दूसरा मैच रविवार को होगा।

पढ़ें: ऐसा नहीं है कि भारत जैसी मजबूत टीम को हराया नहीं जा सकता : टेंबा बावुमा

शेफाली के अलावा तेज गेंदबाज मानसी जोशी और पूजा वस्त्राकर को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है और शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन मंगलवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भी जीत के साथ भारत दौरे की शुरुआत करना चाहेगी। वे इन अभ्यास मैचों से परिस्थितियों का आकलन करने के अलावा गर्म और उमस भरे मौसम से सामंजस्य बिठना चाहेंगे।

सभी टी-20 मैच सूरत में जबकि वनडे वड़ोदरा में खेल जाएंगे।

टीमें इस प्रकार हैं :

बीपी एकादश :

सुषमा वर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), देविका वैद्य (उप-कप्तान), वनिता वीआर, शेफाली वर्मा, प्रिया पूनिया, जसिया अख्तर, एमडी थिरूशकामिनी, माधुरी मेहता, तरन्नुम पठान, सुश्री दिब्यदर्शनी, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, मानसी जोशी, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर।

दक्षिण अफ्रीका :

सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, तस्मिन ब्रिट्स, नादिने डि क्लर्क, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाका, लारा गुडाल, लिजले ली, नानकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शागांसे, मिगनोन डु प्रीज और लारा वूलवार्ट।

Editor's Pick