प्रफुल्ल हिंगे इन फुल कॉन्फिडेंस- बोले, मैने पहले ही कहा था, वैभव को पहली ही गेंद पर आउट करूंगा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी. इस मैच में 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. राजस्थान को अपने 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी...
Published On Apr 14, 2026, 11:04 AM IST
Last UpdatedApr 14, 2026, 11:04 AM IST
प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि उन्होंने पहले ही सोच लिया था वैभव को पहली गेंद पर आउट करने के बारे में
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी. इस मैच में 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. राजस्थान को अपने 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दिया. विदर्भ से आने वाले 24 साल के इस पेसर ने वह कर दिखाया जो जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे सीनियर और दिग्गज गेंदबाज नहीं कर पाए. उन्होंने वैभव को गोल्डन डक का शिकार बनाया. वैभव के आउट होते ही फैंस हैरान रह गए. वैभव ने गेंद को ऑन साइड पर खेलना चाहा लेकिन वह रफ्तार से तालमेल नहीं बैठ पाए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में ऊंची चली गई. और विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आसान सा कैच किया.
हालांकि प्रफुल्ल यहीं नहीं रुके. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने तीन विकेट लिए. वैभव को आउट करने के बाद ध्रुव जुरेल और लहुन-ड्रे, प्रिटोरियस को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया. प्रफुल्ल आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए.
प्रफुल्ल को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पावरप्ले में ही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज को ध्वस्त करने वाले इस पेसर ने कुल मिलाकर चार विकेट हासिल किए. मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह वैभव सूर्यवंशी को बाउंसर पर आउट करना चाहते थे और अंत में उन्होंने वैसा ही किया.
हिंगे ने कहा, ‘मुझे वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर बहुत मजा आया. क्योंकि वह बहुत अच्छे फॉर्म में है. मैंने दो तीन लोगों को बता रखा था कि मैं इसको पहली बॉल पर बाउंसर डालकर आउट करूंगा. मुझे बर इसो पहली बॉल पर आउट करना था.’
हिंजे ने 34 रन देक रचार विकेट लिए. हिंजे को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में रखा गया था लेकिन खेलने का मौका उन्हें नहीं मिला था. हिंजे को साकिब हुसैन का बहुत अच्छा साथ मिला. साकिब का भी यह पहला आईपीएल मैच था. उन्होंने भी चार विकेट अपने नाम किए. साकिब ने 24 रन देकर चार विकेट लिए. हिंजे ने कहा कि उन्होंने मैनिफेस्ट कर रखा था कि वह अपने आईपीएल डेब्यू पर वह चार या पांच विकेट लेंगे. अपने इस प्रदर्शन को उन्होंने अपने परिवार को समर्पित किया.
उन्होंने कहा, ‘मैंने यह पिछले साल सोचा था. मैंने यह लिखा था कि मैं आईपीएल के अपने पहले मैच में चार या पांच विकेट लूंगा. मैंने पावरप्ले में तहलका मचाने के बारे में सोचा था. मेरा मैनिफेस्टेशन की पावर में बहुत विश्वास है.’
अपने करियर के बारे में उन्होंने बताया, ‘मैंने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया. उस वक्त मुझे ज्यादा नहीं पता था. जब मैं 13 साल का था तो मैंने अपने पिता से कहा कि मैं क्लब जॉइन करके क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को डेडिकेट करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे लिए बहुत कुर्बानियां दीं. वरुण आरोन भाई ने भी मेरी बहुत मदद की.’