×

दिग्गज क्रिकेटर ने कहा धोनी के जगह विराट को सौंपी जानी चाहिए कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई टीम इंडिया अपने 4 मैच गवां चुकी हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 24, 2016 10:25 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना का मानना है कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कप्तान बना देना चाहिए और महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में खेलना चाहिए। आपको बता दें धोनी होने जा रही टी -20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे लेकिन पूर्व दिग्गज ख़िलाड़ी प्रसन्ना चाहते हैं की इस धोनी की कप्तानी पर एक बार विचार किया जाना चाहिए। प्रसन्ना ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कोहली को तीनों प्रारूपों में कप्तान बना देना चाहिए। धोनी अब 33-34 साल के हैं और किसी समय हमें कप्तानी में बदलाव करना ही पड़ेगा तो फिर अभी क्यों नहीं।’  ये भी पढ़ें: मैंने विराट कोहली की आलोचना नहीं की: मैक्सवेल

इसके आगे प्रसन्ना ने कहा- ‘धोनी खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रख सकता है। आखिर में फैसला धोनी को करना है। यदि आप मुझसे पूछते हो तो धोनी को विकेटकीपर रहने दो और कोहली को कप्तानी सौंप दो। यह टीम के हित में है।’ ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की पिच खेलने लायक नहीं: जेसन होल्डर

प्रसन्ना ने कहा कि धोनी साहा की तुलना में बेहतर खिलाड़ी है इसके आगे प्रसन्ना से पूछा गया कि क्या धोनी खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ रह सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘यदि आप संपूर्ण परिदृश्य पर गौर करो तो वह साहा की तुलना में बेहतर बल्लेबाज हैं लेकिन विकेटकीपिंग में साहा भी समान रूप से अच्छा है। धोनी बने रह सकता है और आप उनसे स्लॉग ओवरों में 30-40 रन की पारी की उम्मीद कर सकते हो।’

TRENDING NOW

आपको बता दें भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रलियाई दौरे पर गई हुई है जहां टीम इंडिया को 5 एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलना है। फिलहाल टीम इंडिया अपना 4 मैच हार चुकी है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली हैं।