'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम कमाएंगे...', वैभव सूर्यवंशी पर प्रवीण कुमार ने दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसी बीच HCPL में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने वैभव को लेकर कहा कि वो युवा खिलाड़ी हैं. मेहनत कर रहे हैं. यही मेहनत उन्हें काफी आगे तक ले जाएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम कमाएंगे.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 16, 2026, 08:17 PM IST

Published On Jun 16, 2026, 08:17 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2026, 08:17 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में युवा ऑलराउंडर मानव सुथार को डेब्यू करने का मौका मिला. जिसमें सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया. इस खिलाड़ी की कई दिग्गज जमकर तारीफ कर रहे है.इसी कड़ी में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का नाम भी जुड़ गया है. प्रवीण कुमार हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग में बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मानव सुथार के बारे में कहा कि गेंदबाज मानव सुथार ने टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार खेला. उन्हें मैच की पहली पारी में छह विकेट लिए. युवा मेहनत कर रहे हैं. जिसका परिणाम मैच में देखा जा सकता है. शानदार प्रदर्शन के दम पर मानव ने टीम ने जगह बनाई है. जो वाकई काबिले तारीफ है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाएंगे नाम वैभव सूर्यवंशी

दुनियाभर के क्रिकेट जगत में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही हैं. भारत के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार ने सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे टी20 प्रारूप में साढ़े सात सौ रन से ज्यादा बनाना आसान नहीं है. युवा खिलाड़ी हैं. मेहनत कर रहे हैं. यही मेहनत उन्हें काफी आगे तक ले जाएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम कमाएंगे. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप का खिताब जीता था. जिसके बाद उनको भारतीय टीम में भी शामिल कर लिया गया है. आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में वैभव का जादू फैंस को देखने को मिलेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

HCPL को लेकर क्या बोले प्रवीण कुमार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि HCPL युवा, शौकिया और पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर है. हरियाणा हमेशा से खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है और HCPL जैसे मंच खिलाड़ियों को सही एक्सपोजर और प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करते हैं. जिससे वे अपनी क्षमता को पहचान सकें और अपने खेल को अगले स्तर तक ले जा सकें.

Editor's Pick