• Home
  • News
  • Pravin tambe retires withdraws and retires yet again to become first indian player to play in caribbean premier league 4078607

प्रवीण तांबे का CPL में खेलने का रास्ता साफ, MCA अधिकारी ने की संन्यास की पुष्टि

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद वह सीपीएल में खेलने के पात्र है

Edited By : India.com Staff |Jul 08, 2020, 10:21 AM IST

Published On Jul 08, 2020, 10:21 AM IST

Last UpdatedJul 08, 2020, 10:21 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) किसी भी सक्रिय घरेलू क्रिकेटर को भारत के बाहर किसी निजी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है. भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि इंग्लिश काउंटी और ढाका लीग में खेलने की छूट है. बीसीसीआई अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए कैरेबियाई प्रीमियम लीग (सीपीएल) में खेलने से नहीं रोकेगा क्योंकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि वह संन्यास ले चुके हैं.

वह हालांकि पहले भी एक बार संन्यास लेकर वापसी कर चुके हैं. मुंबई के पूर्व स्पिनर 48 साल के तांबे सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे. बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद वह सीपीएल में खेलने के पात्र है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि साफ किया कि ताम्बे की वर्तमान स्थिति ‘क्रिकेट से संन्यास’ है.

‘उनकी वर्तमान स्थिति संन्यास है’

एमसीए के इस अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘एमसीए रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी वर्तमान स्थिति संन्यास है. उन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है. तांबे ने पहले भी संन्यास लिया था लेकिन फिर उन्होंने इसे वापस ले लिया था. उन्होंने अब फिर से संन्यास ले लिया है. इस संबंध में उन्होंने एमसीए को एक ई-मेल लिखा है.’

उनकी संन्यास की स्थिति के बारे में कुछ संदेह था क्योंकि उन्हें केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रूपये में टीम में चुना गया था. इसके बाद उन्हें एक टी10 लीग में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था.

आईपीएल में कुल 28 विकेट लिए हैं 

तांबे ने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 की औसत से 28 विकेट लिए हैं. टूर्नामेंट 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा ऐसे में तांबे की भागीदारी हालांकि इस बात पर निर्भर करेगी कि भारत से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा कब शुरू होगी. भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण 31 जुलाई तक इस पर रोक लगा रखी है.

Editor's Pick