• Home
  • News
  • Prince Harry officially inaugurated World Cup 2019

प्रिंस हैरी ने किया विश्‍व कप का शुभारंभ, कही ये बात..

इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच के साथ विश्‍व कप 2019 की शुरुआत हो गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 30, 2019, 06:22 PM IST

Published On May 30, 2019, 06:22 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2019, 06:22 PM IST

prince harry

prince harry @ Cricket Country Photo

आईसीसी विश्‍व कप 2019 का आगाज गुरुवार को इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच के साथ हो गया है। टूर्नामेंट  के शुभारंभ के मौके पर इंग्‍लैंड के प्रिंस हैरी ने सभी का स्‍वागत किया।

पढ़ें:- CWC 2019: विश्‍व कप में पहला ओवर डालने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रिंस हैरी ने अपनी स्‍पीच में कहा, ‘साल 1975 में पहला विश्‍व कप इंग्‍लैंड में ही खेला गया था। मैं बेहद खुश हूं कि एक बार फिर इंग्‍लैंड की धरती पर विश्‍व कप खेला जा रहा है, जिसमें 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी। हमें इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है। ये बेहद अच्‍छी बात है।’

यूके की सांस्‍कृतिक विवधता का मैं शुक्रगुजार हूं। हम अपने होम क्राउड के सामने विश्‍व कप खेलने जा रहे हैं। इंग्‍लैंड और वेल्‍स के शहर विश्‍व कप की मेजबानी के दौरान अगले छह सप्‍ताह तक एक दम जीवंत होने वाले हैं। फैन्‍स पर वर्ल्‍ड कप का बुखार चढ़ने वाला है। मुझे विश्‍वास है कि सभी टीमें अच्‍छी खेल भावना दिखाएंगी और मैदान पर शानदार प्रदर्शन करेंगी।

पढ़ें:- अनाधिकृत टी20 लीग में खेलने पर तीन महीने के लिए बैन हुए रिंकू सिंह

प्रिंस हैरी ने वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने तैयारियों का जायजा लिया और मैदान पर करीब दो घंटे बिताए।

Editor's Pick