- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Prince Yadav and Suryansh Shedge debut vaibhav suryavanshi misses out against ireland
प्रिंस-सूर्यांश का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. वहीं भारत ने इस मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं. जिसमें प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है. जबकि एक बार फिर से वैभव सूर्य़वंशी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं.
Published On Jun 28, 2026, 06:18 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2026, 06:18 PM IST
आयरलैंड और भारत के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है. जिसमें भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दूसरे मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. जिसमें प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है. दोनों खिलाड़ी को मैच से पहले डेब्यू कैप सौंपी गई. वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है.
प्रिंस-सूर्यांश का डेब्यू, वैभव को नहीं मिला मौका
टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 2 युवा खिलाड़ियों को टी20 में डेब्यू करने का मौका दिया. जिसमें ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को संजू सैमसन ने डेब्यू कैप सौंपी. वहीं तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शिवम दूबे ने कैप दी. दोनों ही प्लेयर के लिए आईपीएल 2026 का सीजन शानदार रहा था. जिसकी वजह से चयनकर्ता ने टीम में जगह दी थी. सूर्यांश शेडगे को नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है.
वहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय बने वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. फैंस उनको भारत की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. लेकिन भारत की टीम मैनेजमेंट ने फैंस के इस इंतजार को और बढ़ा दिया है. वैभव इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।