- Home
- News
- Prince yadav Tristan stubbs having a heated exchange of words in LSG VS DC IPL 2026 Match Watch Video
VIDEO: लखनऊ- दिल्ली मैच में गरमाया माहौल, प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स की हुई भिड़ंत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है.
Published On Apr 01, 2026, 11:12 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2026, 11:12 PM IST
Prince yadav vs Tristan Stubbs
Prince yadav Tristan stubbs Fight Video: आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल में गरमा-गरमी देखने को मिली.
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन पर सिमट गई, हालांकि इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने दिल्ली को पावरप्ले में चार विकेट लेकर बैकफुट पर धकेल दिया. प्रिंस यादव ने पांचवें ओवर में पथुम निसंका और अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली की कमर तोड़ दी.
ट्रिस्टन स्टब्स- प्रिंस यादव के बीच भिड़ंत
इस ओवर की तीसरी गेंद का सामना साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने किया. स्टब्स ने इस गेंद पर चौका जड़ दिया.ओवर में दो विकेट लेने के बाद प्रिंस यादव जोश में थे. ओवर की चौथी बॉल पर चौका खाने के बाद उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को दो लगातार गेंदे डॉट फेंकी. आखिरी बॉल डॉट डालने के बाद वह स्टब्स की तरफ देखे, जिसके बाद स्टब्स ने प्रिंस यादव को वापस जाकर गेंदबाज़ी करने को कहा, प्रिंस ने इसके बाद स्टब्स को घूरकर देखा और दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ.
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को दी मात
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 18.4 ओवर में 141 रन रन पर ढेर हो गई. अब्दुल समद ने 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो सफलता मिली.
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक समय 4.3 ओवर में 26 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने नाबाद शतकीय (81 बॉल में 119 रन) की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी. समीर रिजवी 47 बॉल में 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 बॉल में 39 रन बनाकर नाबाद रहे.