×

कप्तानी मिलते ही गरजा पृथ्वी साव का बल्ला, IPL Auction से पहले दिखाया रौद्र रूप, 183.33 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

महाराष्ट्र की कप्तानी करते पृथ्वी साव ने अर्सिन कुलकर्णी के साथ 12.1 ओवर में 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 29, 2025 3:18 PM IST

Prithvi Shaw in SMAT 2025: घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली और 183.33 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक डाले. उनकी इस पारी से महाराष्ट्र की टीम ने हैदराबाद को आठ विकेट से रौंद डाला. आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले अपनी इस पारी से उन्होंने धमाका कर दिया है. 16 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन का आयोजन होना है.

पृथ्वी साव को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में महाराष्ट्र का कप्तान बनाया गया है. गायकवाड़ का चयन भारत की वनडे टीम के लिए हुआ था. पहले मैच में गायकवाड़ की कप्तानी में महाराष्ट्र को जम्मू कश्मीर के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. मगर पृथ्वी साव ने महाराष्ट्र की कप्तानी संभालते ही पहले मैच में रौद्र रूप दिखाया. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में चौके- छक्के की बरसात कर दी.

पृथ्वी साव ने खेली 66 रन की विस्फोटक पारी

हैदराबाद के खिलाफ मैच में पृथ्वी साव ने 36 बॉल में 66 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक लगाया और अर्सिन कुलकर्णी के साथ 12.1 ओवर में 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की.

TRENDING NOW

महाराष्ट्र ने हासिल किया 193 रन का टारगेट

हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे. 192 रन के टारगेट को महाराष्ट्र की टीम ने पृथ्वी साव और अर्सिन कुलकर्णी की विस्फोटक पारी की बदौलत लक्ष्य को 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. अर्सिन कुलकर्णी ने 54 गेंद में 89 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए. राहुल त्रिपाठी 11 बॉल में नाबाद 26 रन (03 चौके, 01 छक्का) बनाए.