×

220 की स्ट्राइक रेट, एक और तूफानी पारी, IPL Auction से पृथ्वी साव ने मचाया धमाल

पृथ्वी साव ने बिहार के खिलाफ मैच में 30 गेंद में 66 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 2, 2025 4:03 PM IST

टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे पृथ्वी साव का शानदार फॉर्म जारी है. मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी साव ने एक और तूफानी पारी खेली. उन्होंने बिहार के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़ा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस सीजन यह उनका दूसरा अर्धशतक है.

पृथ्वी साव ने बिहार के खिलाफ मैच में 30 गेंद में 66 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया. पृथ्वी साव ने यह रन 220 की स्ट्राइक रेट से बनाए.

आईपीएल ऑक्शन से पहले मचाया धमाल

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होना है. आईपीएल ऑक्शन में पृथ्वी साव पर नजरें होगी, जो पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे. पृथ्वी साव घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले तीन महीने में उनके बल्ले से एक दोहरा शतक के अलावा कुल चार अर्धशतक आ चुके हैं. इस प्रदर्शन से उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है.

महाराष्ट्र ने बिहार को तीन विकेट से हराया

बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के 61 बॉल में नाबाद 108 रन (07 चौके, 07 छक्के) की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बनाए थे. महाराष्ट्र की टीम ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. पृथ्वी साव के अलावा नीरज जोशी ने 30 रन, रंजीत निकम ने 27 रन और निखिल नायक 22 रन की पारी खेली.

TRENDING NOW