• Home
  • News
  • Prithvi shaw becomes first player to score 800 runs in a vijay hazare trophy season 4490466

विजय हजारे ट्रॉफी सीज़न में 800 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने 21 साल के पृथ्वी शॉ

मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

Edited By : India.com Staff |Mar 14, 2021, 03:48 PM IST

Published On Mar 14, 2021, 03:48 PM IST

Last UpdatedMar 14, 2021, 03:48 PM IST

मुंबई टीम के कप्तान और शीर्ष क्रम बल्लेबाज पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 800 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 21 साल के शॉ ने चोटिल होने के बावजूद रविवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेली।

माधव कौशिक के शानदार शतक के दम पर यूपी के बनाए 312 रनों के लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम के कप्तान ने 39 गेंदो पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। और पहले यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी बनाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

21 साल के शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में कुल 827 रन बनाए हैं। जो कि किसी बल्लेबाज द्वारा इस टूर्नामेंट के एक सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन हैं। शॉ ने मयंक अग्रवाल के 2017-18 के विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में बनाए 723 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

यूपी टीम की पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए शॉ को पैर में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया था। चोट की गंभीरता को देखते हुए शॉ के बल्लेबाजी करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि वो फाइनल मैच में अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे और शानदार अर्धशतक जड़ा।

Editor's Pick