- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Prithvi Shaw can gave Virender Sehwag like impact for India: Sanjay Manjrekar
पृथ्वी शॉ का टेस्ट टीम पर वीरेंद्र सहवाग जैसा प्रभाव: संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर का मामना है टेस्ट क्रिकेट में पृथ्वी पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग जैसा असर डालने में कामयाब हैं।
Published On Oct 17, 2018, 12:13 PM IST
Last UpdatedOct 17, 2018, 12:13 PM IST
Prithvi Shaw @ians
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंट्रेटर संजय मांजरेकर ने युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ को विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग जैसा प्रभावी बताया है। संजय का मामना है टेस्ट क्रिकेट में पृथ्वी पूर्व दिग्गज सहवाग जैसा असर डालने में कामयाब हैं।
18 साल के पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया और पहले ही मैच में शानदार शतक बनाया। भारत को ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे पर जाना है जहां पृथ्वी को लेकर काफी बातें की जा रही है।
क्रिकइंफो के कॉलम में संजय मांजरेकर ने लिखा, ”वेस्टइंडीज सीरीज से भारतीय टीम को पृथ्वी मिला। पिच भारतीय थी और वेस्टइंडीज का आक्रमण भी सर्वश्रेष्ठ नहीं था लेकिन जब आप ऐसे टेलेंट को देखते हैं तो सराहना करते हैं। अपनी उम्र से कहीं ज्यादा अनुभव के साथ वह बल्लेबाजी करते हैं। वह 18 साल के दिखते हैं जो किसी 22 साल के क्रिकेटर की तरह बल्लेबाजी करते है। चाहे नेट में हो या फिर मैच में वह किसी अनुभवी क्रिकेटर की तरह नजर आते हैं। बहुत हद तक वैसे ही जैसा मैंने 1989 में 16 साल के लड़के को देखा था।”
पृथ्वी ने राजकोट में डेब्यू करते हुए पहली पारी में 99 गेंद पर शतक बनाते हुए 134 रन की पारी खेली थी। इस पारी में इस युवा ओपनर ने 154 गेंद का सामना कर 19 चौके लगाए थे। वहीं हैदराबाद में पहली पारी में 70 रन बनाए तो दूसरी में नाबाद 33 रन बनाकर मैच खत्म कर वापस लौटे थे।
मांजरेकर ने पृथ्वी की बल्लेबाजी शैली के बारे में बताया, ”साफतौर पर वह एक आक्रमक और तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कमाल की बात है वह इस तरह से बल्लेबाजी करने की कोशिश नहीं करते हैं। वह गेंद पर पहले से कुछ सोचते नहीं, फेंके जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हैं। इसी का नतीजा है जो उनके चौके और रन बनते जाते हैं।”