पृथ्वी और हनुमा के शतकों की बदौलत इंडिया ए ट्राई सीरीज के फाइनल में
इंडिया ए की ओर से स्पिनर अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।
Published On Jun 29, 2018, 11:59 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2018, 11:59 PM IST
Prithvi shaw © Getty Images
हनुमा विहारी (147) और पृथ्वी शॉ (102) के शतकों के बाद अक्षर पटेल के चार विकेट के बूते भारत ए ने तीन देशों की वनडे टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ए को 203 रन से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
फाइनल में भारत ए का सामना इंग्लैंड लायन्स से होगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-ireland-2nd-t20-ireland-won-the-toss-elected-to-bowl-first-723194″][/link-to-post]
भारत के 50 ओवर में छह विकेट पर 354 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को 37.4 ओवर में 151 रन पर समेट दिया। अक्षर पटेल ने 34 रन देकर चार विकेट लिये, जबकि दीपक चाहर को दो सफलता मिली।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में दोहरा झटका लगा। चेमार होल्डर (70 रन पर तीन विकेट) ने तीन गेंद के भीतर सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत (05) और कप्तान श्रेयस अय्यर (00) को पवेलियन की राह दिखा दी।
इसके बाद शॉऔर विहारी की 160 रन की साझेदारी को भी होल्डर ने ही तोड़ा। साव ने 90 गेंद की पारी में 16 चौके की मदद से 102 रन बनाये। विहारी पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 131 गेंद की पारी में पांच छक्के और 13 चैके लगाये।
शॉ के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा (21), विजय शंकर (28) और इशान किशन ( नाबाद 21) ने विहारी का अच्छे से साथ दिया। इशान ने 16 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके लगाये।
वेस्टइंडीज की ओर से चंद्रपाल हेमराज से 46 गेंद में सबसे ज्यादा 43 रन बनाये।