- Home
- News
- Prithvi shaw has impressed me the most indian cricket is also going to gain a lot from him says saba karim 4643656
'इस IPL पृथ्वी शॉ ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, बीते साल टीम से कर दी गई थी छुट्टी, अब...'
पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अबतक खेले आठ मुकाबलों में 38.5 की औसत से 308 रन बनाए हैं.
Published On May 06, 2021, 01:36 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2021, 01:36 PM IST
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम (Saba Karim) का मानना है कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मौजूदा वक्त के ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अबतक खेले आठ मुकाबलों में 38.5 की औसत से 308 रन बनाए हैं. उन्होंने एक ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया.
इंडिया न्यूज से बातचीत के दौरान सबा करीम (Saba Karim) ने कहा, “अगर हम किसी एक खिलाड़ी की बात करें तो पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ऐसे युवा हैं जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावि किया है क्योंकि उसने बहुत शानदार वापसी की है. पृथ्वी शॉ ने जो शिखर धवन के साथ मिलकर प्रभावशाली पारियां खेली हैं उन्हीं की वजह से दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आती है.”
सबा करीम (Saba Karim) ने कहा, “पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने सभी मैचों में अपना योगदान दिया है. सबसे बड़ी चीज उनकी निरंतरता है. उनकी बल्लेबाजी को देखकर पता चलता है कि उन्होंने अपने मिजाज व स्वभाव पर काफी मेहनत की है. खराब दौर के बाद शानदान वापस को उनकी मेहनत और मिजाज से समझा जा सकता है.”
पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने आगे बताया, “पृथ्वी शॉ ने अपने फिटनेस पर भी काफी काम किया है. जब पिछले साल खराब फॉर्म से जूझने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उसे राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया तो वो काफी हताश था. फिर भी उसने उम्मीद नहीं छोड़ी. अपने कोच के साथ पृथ्वी ने खेल की तकनीक और मिजाज पर काम किया.”
सबा करीम (Saba Karim) ने कहा, “जिस तरह से पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) विजय हजारे ट्रॉफी में खेले और अपनी टीम का नेतृत्व कर उसे विजयी बनाया. वो बताता है कि कितनी मजबूत इच्छा शक्ति उनके पास है. वो हमेशा से ही एक अच्छा खिलाड़ी रहा है लेकिन इस तरह कमबैक करने से उसके क्रिकेट करियर को मदद मिलेगी. भारतीय क्रिकेट को भी उनसे बहुत फायदा होगा.”