• Home
  • News
  • prithvi shaw has to score runs says aakash chopra ahead of rr vs dc match

IPL 2023, RR vs DC: पृथ्वी साव को आकाश चोपड़ा की खरी-खरी, रन तो बनाने ही होंगे...

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि पृथ्वी साव का प्रदर्शन इस साल के आईपीएल में बहुत खराब रहा है. दिल्ली की टीम मुश्किल में है और साव को रन तो बनाने ही होंगे.

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 08, 2023, 02:01 PM IST

Published On Apr 08, 2023, 02:01 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2023, 02:01 PM IST

prithvi-shaw (2)

पृथ्वी साव के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में रन बनाने ही होंगे.

गुवाहाटी में शनिवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एक मैच जीता है और एक में उसे हार मिली है. अपने यूट्यूब चैनल पर मैच में संभावनाओं पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. उन्होंने कहा कि साव को अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोपड़ा ने कहा, ‘दिल्ली की टीम अपने दोनों मैच हार चुकी है. उनकी परिस्थिति अच्छी नहीं है. मैं सिर्फ एक बदलाव देख पाता हूं. आप रोवमैन पॉवेल को राईली रूसो के स्थान पर शामिल कर सकते हैं. सरफराज खान और अभिषेक पोरेल ने पिछले मैच में अच्छा किया था. पृथ्वी साव को रन बनाने ही होंगे- इसमें कोई सोचने की बात ही नहीं है.’

आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि डेविड वॉर्नर को भी रन बनाने होंगे. चोपड़ा ने कहा, ‘वॉर्नर ने दिखाया है कि वह फॉर्म में हैं हालांकि वह आक्रामक फॉर्म में न हों लेकिन वह रन बना सकते हैं. मुझे लगता है कि मिशेल मार्श काफी अहम होंगे’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मैच में स्पिनर्स की भूमिका बहुत ज्यादा नहीं होगी क्योंकि ओस आ सकती है.’

हालांकि मार्श शनिवार व अगले कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. उनकी शादी है. ऐसे में उम्मीद है कि पॉवेल को इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की जगह शामिल किया जा सकता है. इसके बाद दिल्ली का प्लेइंग इलेवन क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा.

Editor's Pick