×

टेस्ट की तुलना में बेहतर वनडे-टी20 खिलाड़ी हैं पृथ्वी शॉ; धवन के साथ उनकी जोड़ी लाजवाब : मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में पृथ्वी शॉ ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदो पर 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 19, 2021 1:34 PM IST

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) को लगता है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को सलामी बल्लेबाजी कराना भारत के लिए आदर्श दांव है, क्योंकि भारत का ये युवा सलामी बल्लेबाज विपक्ष को नुकसान पहुंचा सकता है।

शॉ और धवन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक सफल सलामी जोड़ी साबित हुए हैं। इस महान ऑफ स्पिनर को भरोसा है कि वे आसानी से आगे बढ़ेंगे, खासकर शॉ।

मुरलीधरन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, “पृथ्वी शॉ एक टेस्ट खिलाड़ी की तुलना में बेहतर वनडे, टी20 खिलाड़ी है क्योंकि वो जिस तरह से खेलता है, वो मुझे सहवाग जैसे किसी की याद दिलाता है। वो बहुत जोखिम लेता है और वो गेंदबाजी पक्ष को दबाव में डालता है। अगर वो स्कोर करता है तो भारत के पास जीतने का एक अच्छा मौका होगा क्योंकि वो कम समय में एक बड़ा स्कोर कर सकता है। उसके पास प्रतिभा है और वो निडर है। उसे आउट होने का कोई डर नहीं है।”

TRENDING NOW

उन्होंने, “भारत को उसे ऐसा खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि आपको मैच विनर खिलाड़ियों की जरूरत है। वो बहुत खतरनाक होगा। शिखर आराम से आगे बढ़ सकता है। मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वो सनराइजर्स के साथ था और एक अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी था। इसलिए वो आराम से जा सकता है और पृथ्वी अगर विकेट पर रहता है तो गेंदबाजी को नुकसान पहुंचा सकता है। ये भारत का एक बड़ा फायदा है।”