जो मैंने 25 की उम्र में किया पृथ्‍वी ने 18 में ही कर दिखाया: शिखर धवन

शिखर धवन के ड्रॉप होने के बाद पृथ्‍वी शॉ टेस्‍ट टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 30, 2018, 08:04 PM IST

Published On Oct 30, 2018, 08:04 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2018, 08:04 PM IST

Prithvi Shaw (File Photo) © IANS

Prithvi Shaw (File Photo) © IANS

शिखर धवन भारत की वनडे टीम का हिस्‍सा हैं। एशिया कप में धवन ने 5 मैचों में 342 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज पर कब्‍जा किया था। हालांकि धवन अब टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा नहीं है। इंग्‍लैंड में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन्‍हें टेस्‍ट टीम से बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में उनकी जगह 18 वर्षीय युवा पृथ्‍वी शॉ को मौका दिया गया। पृथ्‍वी ने अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में ही शतक जड़कर सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया।

द क्विंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान शिखर धवन से पृथ्‍वी शॉ के बारे में पूछा गया। उन्‍होंने कहा, “वो महज 18 साल का है और शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अपने डेब्‍यू टेस्‍ट मैच में ही उसने शतक लगाया। वो काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है। इतनी कम उम्र में भारतीय टीम का हिस्‍सा होना बड़ी बात है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शिखर धवन ने कहा, “केवल मैं ही नहीं, मेरे जैसे कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्‍हें 25-26 साल की उम्र में भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला था। डेब्‍यू मैच में ही शतक लगाना बहुत बड़ी बात है। वो एक बड़ा खिलाड़ी है और बड़ी चीजें करने के लिए ही पैदा हुआ है।”

पृथ्‍वी के हाथों ही टेस्‍ट टीम में अपनी जगह गंवाने के बावजूद भी खुले दिल से बढ़ चढ़ कर धवन उनकी तारीफ कर रहे हैं। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में शिखर धवन का बल्‍ला अब तक शांत ही रहा है। उन्‍होंने पहले चार टेस्‍ट मैचों के दौरान 26.50 की औसत से 106 रन ही बनाए हैं।

Editor's Pick