- Home
- News
- Prithvi Shaw, Kamlesh Nagarkoti and other 6 players are ready to play in India A team, says U-19 Fielding coach
'भारत ए टीम में खेलने के लिए तैयार हैं ये 6 अंडर-19 खिलाड़ी'
भारतीय अंडर-19 टीम के फील्डिंग कोच का कहना है कि पृथ्वी शॉ और कमलेश नागरकोटी समेत 6 खिलाड़ी ए स्तर का क्रिकेट खेलने को तैयार हैं।
Published On Feb 07, 2018, 09:44 PM IST
Last UpdatedFeb 07, 2018, 09:44 PM IST
कमलेश नागरकोटी और कप्तान पृथ्वी शॉ © Getty Images
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच अभय शर्मा का मानना है कि टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत ए टीम से खेलने के लिए तैयार हैं। जिसमें पृथ्वी शॉ, शुभमान गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी का नाम शाामिल हैं। उन्होंने कहा स्पिनर अनुकूल राय और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई भी ए स्तर पर खेल सकते हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-3rd-odi-virat-kohlis-160-run-innings-powers-visitors-to-3036-684316″][/link-to-post]
प्रथम श्रेणी में 89 मैच खेल चुके पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाल शर्मा ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते अंडर-19 खिलाड़ियों को ए और सीनियर टीम में शामिल करने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। शर्मा ने पीटीआई से कहा, “ये छह खिलाड़ी ए स्तर के लिए तैयार हैं। मैं अभी उन्हें शीर्ष स्तर पर नहीं रखना चाहूंगा। यह धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाली प्रक्रिया है। उन्हें राष्ट्रीय टीम में तुरंत शामिल करने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते है।” अंडर-19 विश्व कप 2018 में टीम इंडिया ने एक भी लीग मैच हारे बिना फाइनल में प्रवेश किया और ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चौथी बार खिताब जीता। हालांकि इस बात में दोराय नहीं है कि अंडर-19 विश्व कप में मिली सफलता इन युवा खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर सफलता की गारंटी नहीं दे सकती है।
इस बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, “ये जरूरी है कि खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप की जीत से भटक ना जाय। साल 2010 से 2016 तक अंडर-19 विश्व कप खेलने वाले केवल 2 खिलाड़ी भारतीय टीम ने बड़ा नाम बना पाए हैं।” मांजरेकर की बात काफी हद तक सच है, भारत को अंडर-19 विश्व कप जिता चुके उनमुक्त चंद आज भी संघर्ष कर रहे हैं।