20वें जन्मदिन पर पृथ्वी शॉ ने फैंस से किया जल्द वापसी का वादा

पृथ्वी शॉ पर लगा 8 महीने का बैन 15 नवंबर को खत्म हो जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 10, 2019, 10:38 AM IST

Published On Nov 10, 2019, 10:38 AM IST

Last UpdatedNov 10, 2019, 10:38 AM IST

प्रतिबंधित दवा का सेवन करने के आरोप बीसीसीआई की दी आठ महीने की सजा झेल रहे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने 20वें जन्मदिन पर फैंस से मैदान पर जल्द से जल्द वापसी का  वादा किया है। शॉ ने आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से मुंबई स्काड वापसी करने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि मार्च में खेली गई मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान ही शॉ डोपिंग परीक्षण में फेल हुए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने जुलाई में उन पर आठ महीने का बैकडेट बैन लगाया था जो 16 मार्च 2019 से 15 नवंबर 2019 तक प्रभावी रहेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने 20वां जन्मदिन पर शॉ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘आज मैं 20 साल का हो गया। मैं आपसे वादा करता हूं आप मुझे नए अंदाज में देखेंगे। शुभकामनाओं और समर्थन के लिए सब का शुक्रिया। जल्द ही आप मुझे खेलते हुए देखेंगे।’’

इस टूर्नामेंट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं पृथ्वी शॉ

मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपने लिए नाम बनाया। जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। शॉ ने भारत के लिए अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले है। जहां उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 237 रन बनाए हैं।

Editor's Pick