- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Prithvi Shaw: Rishabh Pant is a best finisher among youngsters
रिषभ पंत हैं युवाओं में सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर: पृथ्वी शॉ
हैदराबाद के खिलाफ मैच में रिषभ पंत ने 21 गेंद पर 49 रन की पारी खेली।
Published On May 09, 2019, 02:46 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2019, 02:46 PM IST
Rishabh Pant with Prithvi Shah BCCI
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी रिषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया। 21 साल रिषभ पंत की मदद से दिल्ली ने आईपीएल एलिमिनेटर में हैदराबाद को दो विकेट से मात दी। पंत ने 21 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।
पढ़ें:- आखिरी ओवर के रोमांच के बाद जीती दिल्ली लेकिन अमित मिश्रा नाम कर बैठे अनचाहा रिकॉर्ड
पृथ्वी ने कहा, ‘‘टी20 मैचों में काफी दबाव होता है। मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जायें। पंत ने शानदार पारी खेली। मैं कह चुका हूं कि वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है। वह हमेशा हमारे लिये मैच में मौका बनाते हैं। वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दुर्भाग्य से वह हमारे लिये फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया। ’’
पढ़ें:- मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पोंटिंग और सौरव सर ने मुझमें विश्वास जगाया: पृथ्वी शॉ
मैच में पृथ्वी ने 38 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह ओवर अहम होते हैं क्योंकि अगर आप बोर्ड पर रन जुटाते हो तो इससे अन्य बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाता है।’’
पढ़ें:- जीत के बाद कप्तान अय्यर श्रेयस बोले- अंतिम दो ओवर नर्क के समान थे
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 162/8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ 56(38) ने अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में 21 गेंद पर 49 रन बनाकर रिषभ पंत ने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया।