• Home
  • News
  • Prithvi Shaw Teased Indian Team comeback hit 3rd consecutive fifty in England

भारतीय टीम में वापसी के लिए पृथ्वी शॉ ने ठोकी मजबूत दावेदारी, इंग्लैंड में लगाया लगातार तीसरा अर्धशतक

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर जमकर चल रहा है. उन्होंने इंग्लैंड वनडे कप में लगातार तीसरा अर्धशतक लगा दिया है.

Edited By : Saurav Kumar |Aug 05, 2024, 11:24 AM IST

Published On Aug 05, 2024, 11:24 AM IST

Last UpdatedAug 05, 2024, 11:24 AM IST

Prithvi Shaw

PIC - Twitter

नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. शॉ हालांकि टीम इंडिया में कमबैक करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं. पृथ्वी शॉ इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के वनडे कप का हिस्सा हैं. इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर आग उगल रहा है. शॉ एक के बाद एक लगातार तूफानी पारी खेल भारतीय टीम में अपनी वापसी करने के लिए मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं.

पृथ्वी शॉ ने रविवार को अपनी टीम नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ बल्ले से तूफानी अर्धशतक जड़ा. उनकी कमाल की पारी के दमपर नॉर्थम्पटनशायर ने बड़ी जीत अर्जित की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पृथ्वी शॉ ने लगाया लगातार तीसरा अर्धशतक

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वॉर्सेस्टरशायर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए 59 गेंदों पर 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. शॉ ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 1 छक्का लगाया. पृथ्वी शॉ का यह वनडे कप में लगातार तीसरा अर्धशतक है. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में 72 और दूसरे मैच में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.

पृथ्वी शॉ के धमाकेदार बल्लेबाजी के दमपर नॉर्थम्पटनशायर की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 295 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉर्सेस्टरशायर की टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. वॉर्सेस्टरशायर के बल्लेबाज मैच में सिर्फ 39 ओवर खेल सकें और उनकी पारी 165 रनों पर सिमट गई.

लंबे समय से नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. शॉ को भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा था लेकिन खराब प्रदर्शन और फिटनेस की वजह से उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी. हालांकि शॉ ने फिटनेस का प्रदर्शन पर काफी काम किया है और वह टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं.

Editor's Pick