• Home
  • News
  • Prithvi Shaw to captain India in ICC Under-19 Cricket World Cup 2018

अंडर-19 विश्व कप के लिए पृथ्वी शॉ को बनाया गया टीम इंडिया का कप्तान

अंडर-19 विश्व कप अगले साल न्यूजीलैंड में खेला जाना है

Edited By : Manoj Shukla |Dec 03, 2017, 03:34 PM IST

Published On Dec 03, 2017, 03:34 PM IST

Last UpdatedDec 03, 2017, 03:34 PM IST

पृथ्वी शॉ © Getty Images
पृथ्वी शॉ © Getty Images

साल 2018 में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान की घोषणा कर दी गई है और युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के हाथों में टीम की कमान सौंपी है। पृथ्वी शॉ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उसी का उन्हें इनाम भी मिला है। शॉ ने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाते हुए मौजूदा रणजी सीजन में रनों की झड़ी लगा दी है। इस सीजन में शॉ ने अब तक (123, 5, 105, 46, 0, 56, 114, 21, 1, 50*) का स्कोर किया है।

शॉ ने हर मैच में 50 से ज्यादा स्कोर किया है। शॉ के फर्स्ट क्लास करियर के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 8 मैचों में 63 के औसत से 945 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। साफ है अगर शॉ लगातार इसी तरह का धमाकेदार प्रदर्शन करते रहे तो वो जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह बना लेंगे। इसके अलावा शॉ ने अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में शॉ ने इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ तूफानी पारी खेली और फिर से तेज-तर्रार अर्धशतक लगाया। शॉ ने सिर्फ 44 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में शॉ ने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान शॉ का स्ट्राइक रेट 143.18 का रहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammed-shami-becomes-first-indian-to-take-a-wicket-with-the-first-ball-in-8-years-of-a-test-inning-665486″][/link-to-post]

आपको बता दें कि अंडर-19 विश्व कप के लिए कप्तान की घोषणा कर दी गई है लेकिन टीम का ऐलान नहीं हुआ है। अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम अब तक इस खिताब को सबसे ज्यादा बार जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने अब तक इस खिताब को सबसे ज्यादा 3 बार अपने नाम किया है। वहीं भारत ने आखिरी बार इस खिताब को साल 2012 में जीता था। आखिरी बार ये टूर्नामेंट साल 2016 में खेला गया था और उस टूर्नामेंट को वेस्टइंडीज की टीम ने अपने नाम किया था।

Editor's Pick