न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं पृथ्वी शॉ, हाथ उठाने में भी हो रही है तकलीफ

भारत ए टीम को 10 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 05, 2020, 01:20 PM IST

Published On Jan 05, 2020, 01:20 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2020, 01:20 PM IST

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भारत ए टीम के न्यूजीलैंड दौरे के मद्देनजर कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच से बाहर कर दिया गया था। हालांकि अब शॉ के 10 जनवरी से शुरू होने वाले इस दौरे पर जाने को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है।

कर्नाटक के खिलाफ मैच से बाहर होने के बाद शॉ को सीधे बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी ले जाया गया। बता दें कि शॉ को कर्नाटक के खिलाफ मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए कंधे पर चोट लगी थी। अब उन्हें हाथ उठाने में भी तकलीफ महसूस हो रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई टीम के मैनेज अजिंक्य नायक ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “कल उसे हाथ उठाने में भी तकलीफ हो रही थी। हमने कल शाम एनसीए में स्कैन भेजे थे जिसकी रिपोर्ट हमें आज सुबह मिली, जिसके मुताबिक उसकी मांसपेशियों में खिचांव है। हमारे टीम डॉक्टर ने अपने नोट में कहा कि वो खेलने के लिए फिट नहीं है और उसे तुरंत एनसीए लाया गया। सोमवार तक हमें इंजरी की पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है।”

 श्रीलंका को हरा नए साल की शुरुआत जीत से करना चाहेगी टीम इंडिया, बुमराह-धवन पर रहेगी नजर

शुरुआती रिपोर्ट से शॉ की इंजरी काफी गंभीर लग रही है। ऐसे में उनका न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम के साथ जाना  पूरी तरह निश्चित नहीं है।

Editor's Pick