• Home
  • News
  • Priyansh Arya Big records in PBKS VS DC IPL 2026 Match

IPL 2026: प्रियांश आर्य का बड़ा कारनामा, आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया. उन्होंने 33 बॉल में 56 रन की पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 11, 2026, 10:15 PM IST

Published On May 11, 2026, 10:15 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2026, 10:15 PM IST

Priyansh arya

Priyansh arya

Priyansh Arya Records: पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य का शानदार फॉर्म जारी है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में प्रियांश आर्य ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने इसके साथ ही खास कारनामा किया है.

प्रियांश आर्य ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया. उन्होंने 33 बॉल में 56 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में दो चौके और छह छक्के शामिल थे. प्रियांश आर्य का आईपीएल 2026 में यह तीसरा अर्धशतक है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी

प्रियांश आर्य ने आईपीएल के पावरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा किया. आईपीएल में पावरप्ले के दौरान यह तीसरा मौका है, जब उन्होंने अर्धशतक लगाया है. वह आईपीएल के पावरप्ले में तीन अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्यवंशी ने चार बार यह कारनामा किया है. डेविड वॉर्नर (06) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

आईपीएल में ओवरों में सर्वाधिक 50+ स्कोर (1-6) (भारतीय)

4- वैभव सूर्यवंशी
3 – प्रियांश आर्य

आईपीएल में पहली बॉल पर दूसरी बार लगाया छक्का

प्रियांश आर्य ने मिचेल स्टॉर्क की पहली बॉल पर छक्का लगाया. उन्होंने आईपीएल इनिंग की पहली बॉल पर दूसरी बार छक्का लगाने का कारनामा किया है. ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं.

आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का:

नमन ओझा- 2009

विराट कोहली- 2019

फिल साल्ट- 2024

प्रियांश आर्य- 2025

यशस्वी जायसवाल- 2026

प्रियांश आर्य- 2026

IPL 2026: MI और LSG बाहर, बाकी आठ टीमों में प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत ?

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रन का टारगेट

श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 210 रन बनाए. अय्यर ने 36 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 59 रन की पारी खेली जबकि प्रियांश ने 33 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से 56 रन बनाए. अय्यर ने कूपर कोनोली (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की जबकि प्रियांश ने भी प्रभसिमरन सिंह (18) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दिल्ली की ओर से माधव तिवारी ने 40 जबकि मिचेल स्टार्क ने 57 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए

Editor's Pick