• Home
  • News
  • Priyansh Arya Cooper Connolly Shine Punjab Kings beat LSG by 54 runs

IPL 2026: प्रियांश- कोनोली के तूफान में उड़ा LSG, पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं जीत

पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 19, 2026, 11:23 PM IST

Published On Apr 19, 2026, 11:23 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2026, 11:23 PM IST

PBKS Win

PBKS Win

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है. प्रियांश आर्य की 37 गेंद में 93 रन की अर्धशतकीय पारी और कूपर कोनोली (87 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से रविवार को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है. पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हरा दिया. लखनऊ सुपरजायंट्स ने हार की हैट्रिक लगाई है.

पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 61 रन

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही. आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े. मार्श 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए, वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए, उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौकै और एक छक्का लगाया. कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली. पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए.

निकोलस पूरन ने फिर किया निराश

निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 9 रन बनाकर आउट हुए. एडेन मार्करम और मुकुल चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल चौधरी 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

प्रियांश ने 19 बॉल में जड़ा अर्धशतक

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. प्रभसिमरन सिंह (00) पहले ही ओवर में आउट हो गए, मगर इसके बाद न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में प्रियांश और कोनोली का तूफान आया. प्रियांश ने अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया जबकि अगले 43 रन बनाने के लिए उन्होंने 18 गेंदें लीं. दूसरी ओर कोनोली ने थोड़ा समय लिया, उन्होंने 35 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किया, लेकिन अगले 37 रन सिर्फ 12 गेंदों में बना दिए.

प्रियांश- कोनोली ने मिलकर जड़े 16 छक्के

दिल्ली के 24 साल के खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने अपनी पारी के दौरान नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि ऑस्ट्रेलिया के कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े. दोनों के बीच 80 गेंद की साझेदारी में 16 छक्के (नौ प्रियांश ने लगाए) और 12 चौके जड़े.

कोनोली के खिलाफ LSG ने नहीं लिया था डीआरएस

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को निश्चित रूप से इस बात का पछतावा होगा कि जब पारी की शुरुआत में ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कोनोली को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था तो उन्होंने डीआरएस का इस्तेमाल क्यों नहीं किया. रिप्ले से यह साफ हो गया कि अगर डीरआरएस लिया जाता तो टीवी अंपायर कोनोली को आउट करार दे देते.

कोनोली और प्रियांश दोनों ही बहुत कम समय के अंतराल पर आउट हो गए, हालांकि उस समय दोनों का शतक लगाना आसान लग रहा था. प्रियांश 10वां छक्का लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मिचेल मार्श ने बाउंड्री लाइन पर उसे कैच कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ पांच रन बना सके, वहीं नेहाल बढेरा ने 13 रन की पारी खेली. मार्कस स्टोइनिस ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 29 रन का योगदान दिया. स्टोइनिस की पारी में दो चौके और दो छक्के शामिल थे. शशांक सिंह ने छह गेंद में 17 रन की पारी खेली. टीम के लिए एकमात्र राहत की बात प्रिंस यादव (चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट) रहे.

Editor's Pick