add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

केवल फिनिशर नहीं बल्कि हर नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार रहना चाहते हैं शिवम दुबे

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - January 2, 2020 4:20 PM IST

लंबे-लंबे छक्के लगाने की अपनी क्षमता के मशहूर शिवम दुबे केवल निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका नहीं निभाना चाहते बल्कि टीम के लिए किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना चाहते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दुबे ने कहा, “मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं तीन नंबर पर बल्लेबाजी करूं या सात नंबर पर। मैं ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो कि किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करे और किसी भी स्थिति में गेंदबाजी कर सके। मैं बल्ले के साथ फिनिशर होने के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। मैं टीम के लिए कोई भी भूमिका निभाकर खुश हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले इस सीम गेंदबाज को कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम टी20 मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा था जो दांव पूरी तरह सफल रहा। दुबे ने 30 गेंदो पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। जिससे ये साबित हुआ कि ये खिलाड़ी किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है।

सिडनी टेस्ट से पहले बीमार हुए केन विलियमसन, खेलने पर संशय

हालांकि दुबे बल्लेबाजी के साथ अपनी गेंदबाजी को भी बेहतर करना चाहते हैं। खुद को पूर्ण ऑलराउंडर मानने वाले दुबे ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं एक पूर्ण ऑलराउंडर खिलाड़ी हूं। गेंदबाजी के लिए कई विकल्पों के साथ हमारी टीम काफी मजबूत है और कभी कभार स्थितियां कुछ खास चीजों की मांग करती हैं। इसलिए चौथे या पांचवें गेंदबाज के बारे में सोचते समय ये सारी चीजें ध्यान में रहती हैं।”

हार्दिक पांड्या के अब तक पूरी तरह से फिट ना होने की स्थिति में दुबे को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।