- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PSL 2019: Fourth season of T20 league to be aired in India
14 फरवरी से शुरू होगा पाकिस्तान सुपर लीग का चौथा एडिशन
पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन 14 फरवरी से 17 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में किया जाएगा।
Published On Feb 12, 2019, 06:34 PM IST
Last UpdatedFeb 12, 2019, 06:34 PM IST
Islamabad United are the PSL defending champions. © AFP
पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे एडिशन की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है। एबी डिविलियर्स, आंद्रे रसल और किरोन पोलार्ड जैसे धुरंधर टी20 बल्लेबाजों से सजी इस लीग को भारत में भी देखा जा सकेगा। इसकी प्रसारण डी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।
टूर्नामेंट का आयोजन 14 फरवरी से 17 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में किया जाएगा। टूर्नामेंट में इस्लामाबाद युनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तान्स, पेशावर जालिमी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की छह टीमें शामिल हैं।
टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जायेंगे जिसमें एक फाइनल, एक क्वालीफायर और दो एलिमिनेटर मुकाबले खेले जायेंगे। प्लेऑफ से 30 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई, शारजाह, अबु धाबी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। पीसीएल की ट्रॉफी सबसे ज्यादा दो बार इस्लामाबाद युनाइटेड ने जीता है। टूर्नामेंट का पहला और आखिरी खिताब युनाइटेड के नाम ही रहा था। साल 2017 में इसे पेशावर जालमी ने जीता था।